Close Menu
    What's Hot

    धर्मांतरण कानून लागू होने पर विजय मेश्राम जी का संदेश:।

    12/07/2026

    कोरबा में ‘अभिवृद्धि फायनेंसियल सर्विस’ पर ठगी का आरोप: लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की वसूली, कार्यालय बंद कर मैनेजर फरार।

    12/07/2026

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक 2026 से निवेश को मिलेगा नया विश्वास, उद्योगों को नई रफ्तार।

    11/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Wednesday, July 15
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा ब्रेकिंग»कोरबा में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल: चौकी से 150 मीटर दूर स्कॉर्पियो का शीशा टूटा, CCTV के बाद भी कार्रवाई पर उठे सवाल।
    कोरबा ब्रेकिंग

    कोरबा में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल: चौकी से 150 मीटर दूर स्कॉर्पियो का शीशा टूटा, CCTV के बाद भी कार्रवाई पर उठे सवाल।

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao11/07/202656 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ कोरबा। जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है, जहां चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन का शीशा देर रात साहिल त्रिपाठी नमक  युवक द्वारा पत्थर मारकर तोड़ दिया गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    https://deshdarpannews24x7.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260711-WA0354-1.mp4


    बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 12 बजे की है। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वह पुलिस चौकी के बेहद नजदीक है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि रात्रिकालीन गश्त और निगरानी व्यवस्था आखिर कितनी प्रभावी है। यदि चौकी के आसपास ही इस तरह की घटनाएं हो जाएं, तो आम क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।

    सोशल मीडिया पर वायरल दावों में आरोपी की पहचान साहिल त्रिपाठी के रूप में की जा रही है और उसे सत्ताधारी राजनीतिक पार्टी से जुड़े एक नेता का पुत्र बताया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की पुलिस द्वारा अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके बावजूद, स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेज हो गई है कि कथित प्रभावशाली संबंधों के कारण कार्रवाई की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। यही कारण है कि लोगों के बीच यह धारणा बनती जा रही है कि आरोपी बेखौफ हैं और कानून का डर कम होता नजर आ रहा है। ऐसे में पुलिस की निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई ही इस तरह की चर्चाओं और शंकाओं को समाप्त कर सकती है।

    स्थानीय नागरिकों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा लगातार गश्त और सख्ती के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आती है। कई लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में पूर्व में हुई घटनाओं पर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़े हैं।


    हालांकि यह भी सच है कि जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं इन प्रयासों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करती हैं। जनता का मानना है कि सिर्फ अभियान चलाना काफी नहीं, बल्कि हर स्तर पर जिम्मेदारी और त्वरित कार्रवाई जरूरी है।
    फिलहाल पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि क्या शहर की सुरक्षा सिर्फ कैमरों के भरोसे रह गई है?

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में ‘अभिवृद्धि फायनेंसियल सर्विस’ पर ठगी का आरोप: लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की वसूली, कार्यालय बंद कर मैनेजर फरार।

    12/07/2026

    कोरबा में नहीं थम रहा लकड़ी तस्करी का खेल: खमार और नीलगिरी लकड़ी से लदा वाहन जब्त, दस्तावेजों की जांच जारी।

    10/07/2026

    कायाकल्प कार्यक्रम के तहत कोरबा जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का हुआ व्यापक निरीक्षण, स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष जोर।

    09/07/2026
    टॉप न्यूज़

    धर्मांतरण कानून लागू होने पर विजय मेश्राम जी का संदेश:।

    12/07/2026

    कोरबा में ‘अभिवृद्धि फायनेंसियल सर्विस’ पर ठगी का आरोप: लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की वसूली, कार्यालय बंद कर मैनेजर फरार।

    12/07/2026

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक 2026 से निवेश को मिलेगा नया विश्वास, उद्योगों को नई रफ्तार।

    11/07/2026

    कोरबा में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल: चौकी से 150 मीटर दूर स्कॉर्पियो का शीशा टूटा, CCTV के बाद भी कार्रवाई पर उठे सवाल।

    11/07/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.