✍️ कोरबा जिले में कथित अवैध लकड़ी परिवहन और तस्करी के मामलों पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को भैसमा वनमंडल के अंतर्गत **सालियाभाटा** क्षेत्र में एक टाटा कंपनी की माज़दा वाहन (क्रमांक ( CG 10 BM 1447 ) संदिग्ध परिस्थितियों में खमार एवं नीलगिरी की लकड़ी से लदी हुई मिली। बताया जा रहा है कि यह वाहन पत्थलगांव की ओर से आ रहा था।

मामले की सूचना मीडिया टीम द्वारा तत्काल संबंधित वन अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी ( प्रमोद कुमार निरगुन ) मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए वाहन को अपने कब्जे में लेकर कोरबा मुख्यालय स्थित **कोसाबाड़ी डिपो** भेज दिया, जहां उसे सुरक्षित खड़ा कराया गया है।
इस संबंध में कोरबा रेंजर **मृत्युंजय शर्मा** ने बताया कि **वाहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अब इस मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। यदि जांच में अनियमितता या अवैध परिवहन की पुष्टि होती है, तो क्या वन विभाग संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा, या मामला केवल औपचारिक जांच तक ही सीमित रह जाएगा? इसका जवाब विभाग की आगामी कार्रवाई से स्पष्ट होगा।
फिलहाल वन विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच जारी है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। इस पूरे मामले पर स्थानीय लोगों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों की भी नजर बनी हुई है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


