Close Menu
    What's Hot

    धर्मांतरण कानून लागू होने पर विजय मेश्राम जी का संदेश:।

    12/07/2026

    कोरबा में ‘अभिवृद्धि फायनेंसियल सर्विस’ पर ठगी का आरोप: लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की वसूली, कार्यालय बंद कर मैनेजर फरार।

    12/07/2026

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक 2026 से निवेश को मिलेगा नया विश्वास, उद्योगों को नई रफ्तार।

    11/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Monday, July 13
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा ब्रेकिंग»राज ज्वेलर्स लूटकांड का पर्दाफाश: जेल में बनी गैंग ने रची थी वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार 100 से अधिक CCTV फुटेज, साइबर तकनीक और मुखबिर तंत्र की मदद से कोरबा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
    कोरबा ब्रेकिंग

    राज ज्वेलर्स लूटकांड का पर्दाफाश: जेल में बनी गैंग ने रची थी वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार 100 से अधिक CCTV फुटेज, साइबर तकनीक और मुखबिर तंत्र की मदद से कोरबा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao06/07/2026136 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित राज ज्वेलर्स, छुरी लूटकांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले का एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी पहले हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर अपराधों में जेल जा चुके थे तथा जेल में ही उनकी दोस्ती हुई थी। वहीं उन्होंने रिहाई के बाद लूट की योजना बनाई थी।

    https://deshdarpannews24x7.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260706-WA0177.mp4


    पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा) नीतीश कुमार ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना कटघोरा एवं साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

    ग्राहक बनकर पहुंचे, कट्टा तानकर की लूट की कोशिश

    पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 1 बजे राज ज्वेलर्स के संचालक राजकुमार अग्रवाल अपनी दुकान में अकेले मौजूद थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से तीन लोग ग्राहक बनकर पहुंचे। तीनों ने गमछे से चेहरा ढंक रखा था, जिनमें एक आरोपी महिला के भेष में था।

    आरोपियों ने पहले चांदी की अंगूठी दिखाने का बहाना बनाया। दुकानदार के काउंटर तक आते ही एक आरोपी ने दुकान का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया, जबकि दूसरे ने देशी कट्टा निकालकर उनकी छाती पर तान दिया। आरोपियों ने मिर्च पाउडर डालने का भी प्रयास किया और बैग में आभूषण भरने लगे। इसी बीच बाहर लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गए। भागते समय वे अपना देशी कट्टा और चोरी की बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़ गए।

    100 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच, साइबर तकनीक बनी सबसे बड़ा हथियार

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।

    पुलिस को पता चला कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए जंगल के रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे। इसके बाद जशपुर, पत्थलगांव, धरमजयगढ़, सीतापुर और अंबिकापुर सहित कई इलाकों में लगातार दबिश दी गई।

    जेल में बनी दोस्ती, बाहर आकर बनाई लूट की साजिश

    पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पहले हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर मामलों में जेल की सजा काट चुके हैं। जेल में ही तीनों की दोस्ती हुई और वहीं उन्होंने रिहाई के बाद बड़ी लूट की योजना बनाई। योजना के तहत चोरी की मोटरसाइकिल और देशी कट्टे की व्यवस्था कर राज ज्वेलर्स में वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे।

    दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

    पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

    – गोपाल सिंह गोंड (38 वर्ष), निवासी ग्राम घुचापुर, थाना पसान, जिला कोरबा।
    – परदेशी राठिया (40 वर्ष), निवासी ग्राम जिलगा (बरपाली), जिला कोरबा।

    दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

    वहीं तीसरा आरोपी विष्णु प्रसाद राठिया, निवासी ग्राम कोलगा, थाना करतला, अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

    इन धाराओं के तहत दर्ज है मामला

    इस मामले में अपराध क्रमांक 237/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6), 61(2)(क) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।

    पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

    इस बहुचर्चित लूटकांड के सफल खुलासे में थाना कटघोरा प्रभारी मोतीलाल पटेल, निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी, साइबर थाना के उप निरीक्षक अजय सोनवानी सहित थाना कटघोरा एवं साइबर पुलिस की विशेष टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा जताया है।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में ‘अभिवृद्धि फायनेंसियल सर्विस’ पर ठगी का आरोप: लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की वसूली, कार्यालय बंद कर मैनेजर फरार।

    12/07/2026

    कोरबा में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल: चौकी से 150 मीटर दूर स्कॉर्पियो का शीशा टूटा, CCTV के बाद भी कार्रवाई पर उठे सवाल।

    11/07/2026

    कोरबा में नहीं थम रहा लकड़ी तस्करी का खेल: खमार और नीलगिरी लकड़ी से लदा वाहन जब्त, दस्तावेजों की जांच जारी।

    10/07/2026
    टॉप न्यूज़

    धर्मांतरण कानून लागू होने पर विजय मेश्राम जी का संदेश:।

    12/07/2026

    कोरबा में ‘अभिवृद्धि फायनेंसियल सर्विस’ पर ठगी का आरोप: लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की वसूली, कार्यालय बंद कर मैनेजर फरार।

    12/07/2026

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक 2026 से निवेश को मिलेगा नया विश्वास, उद्योगों को नई रफ्तार।

    11/07/2026

    कोरबा में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल: चौकी से 150 मीटर दूर स्कॉर्पियो का शीशा टूटा, CCTV के बाद भी कार्रवाई पर उठे सवाल।

    11/07/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.