✍️ खरीफ सीज़न को सुदृढ़ बनाने और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में “विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ पूर्व 2026” की शुरुआत हो गई है। यह अभियान शासन के निर्देशानुसार 5 मई से प्रारंभ किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि एवं संबंधित योजनाओं, नीतियों और नवीन तकनीकों के प्रति जागरूक करना है।
अभियान के तहत जिलेभर में किसानों तक जानकारी पहुंचाने के लिए विशेष “कृषि रथ” को रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत कोरबा परिसर से कृषि रथ को श्रीमती सुषमा कमला अनंत, सभापति, कृषि स्थायी समिति, जिला पंचायत कोरबा द्वारा हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
यह कृषि रथ विभिन्न गांवों में जाकर किसानों को उन्नत खेती, फसल प्रबंधन, सरकारी योजनाओं और कृषि नवाचारों की जानकारी देगा, जिससे वे आने वाले खरीफ सीज़न में बेहतर उत्पादन कर सकें।
प्रशासन का मानना है कि इस अभियान के माध्यम से किसानों में जागरूकता बढ़ेगी और वे आधुनिक खेती के तरीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।




