Close Menu
    What's Hot

    कोरबा ब्रेकिंग: अवैध कबाड़ कारोबार पर cesb पुलिस कि कार्यवाही

    02/06/2026

    वार्ड 06 में जर्जर टेलीफोन खंभों और खराब सबमर्सिबल पंप को लेकर निगम आयुक्त से की गई शिकायत

    01/06/2026

    आराधना आस्था की अभिव्यक्ति और संवैधानिक अधिकार है, निडर होकर चर्च पहुंचें विश्वासी: विजय मेश्राम

    01/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Wednesday, June 3
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा ब्रेकिंग»भिलाई बाजार में 33 केवी बिजली लाइन के घटिया निर्माण पर ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
    कोरबा ब्रेकिंग

    भिलाई बाजार में 33 केवी बिजली लाइन के घटिया निर्माण पर ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao10/05/2026647 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️कोरबा।** जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत भिलाई बाजार की सरपंच श्रीमती रजनी मरकाम ने छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक को पत्र लिखकर भिलाई बाजार और रलिया के मध्य स्थापित 33 केवी बिजली पोल एवं विद्युत लाइन के गुणवत्ताहीन निर्माण की शिकायत की है।

    सरपंच द्वारा भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि देव माइनिंग कंपनी तक विद्युत आपूर्ति के लिए लगाए गए 33 केवी बिजली पोल और लाइन का निर्माण संबंधित ठेकेदार द्वारा लापरवाहीपूर्वक किया गया है। घटिया निर्माण के कारण कई बिजली पोल झुक गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

    पत्र में उल्लेख किया गया है कि पोल लगाए जाने के बाद से ग्राम पंचायत क्षेत्र में लगातार बिजली बाधित होने की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों को प्रतिदिन लगभग 8 से 10 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

    ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि संबंधित ठेकेदार की लापरवाही और निम्नस्तरीय निर्माण कार्य के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। सरपंच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कर दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने तथा बिजली व्यवस्था को जल्द सुचारु रूप से बहाल कराने की मांग की है।

    साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो ग्राम पंचायत भिलाई बाजार एवं आसपास के ग्रामीण आंदोलन और घेराव करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और संबंधित अधिकारियों की होगी।

    इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर कोरबा एवं अधीक्षक अभियंता, छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड को भी भेजी गई है।

     

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा ब्रेकिंग: अवैध कबाड़ कारोबार पर cesb पुलिस कि कार्यवाही

    02/06/2026

    वार्ड 06 में जर्जर टेलीफोन खंभों और खराब सबमर्सिबल पंप को लेकर निगम आयुक्त से की गई शिकायत

    01/06/2026

    पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध सट्टा, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग

    30/05/2026
    टॉप न्यूज़

    कोरबा ब्रेकिंग: अवैध कबाड़ कारोबार पर cesb पुलिस कि कार्यवाही

    02/06/2026

    वार्ड 06 में जर्जर टेलीफोन खंभों और खराब सबमर्सिबल पंप को लेकर निगम आयुक्त से की गई शिकायत

    01/06/2026

    आराधना आस्था की अभिव्यक्ति और संवैधानिक अधिकार है, निडर होकर चर्च पहुंचें विश्वासी: विजय मेश्राम

    01/06/2026

    मन की बात के 134वें संस्करण का हुआ श्रवण, मेधावी छात्रों का सम्मान

    31/05/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.