
✍️ कोरबा। वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अशोक लीलैंड वाहन को जब्त किया है। यह मामला कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुरूडीह का है, जहां से पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़ी को वाहन में लोड कर रायपुर ले जाया जा रहा था।
https://youtube.com/shorts/FneXV8zal_k?si=eQiqj4Qx6SkYRpEm
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लकड़ी तस्कर बिना किसी वैध अनुमति के इस अवैध कार्य को अंजाम दे रहे थे। हालांकि, वन विभाग को समय रहते इसकी सूचना मिल गई, जिसके बाद टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और तस्करी के इस प्रयास को विफल कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, इस तस्करी में सुनील गुप्ता का नाम सामने आया है, जो इस पूरे अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारी कमलेश कुम्हार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

