Close Menu
    What's Hot

    कोरबा:मिलाईबाजार-केशला-गंगदेई-तेंदवाही मार्ग के नवीनीकरण की मांग तेज, कलेक्टर से वर्षा बाद तत्काल कार्य शुरू कराने की अपील।

    24/07/2026

    👉 राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में कोरबा का दमदार प्रदर्शन, 32 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का भव्य सम्मान।

    23/07/2026

    दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में कोरबा में बवाल से पहले कार्रवाई, NSUI प्रदेश महासचिव विशाल सिंह सहित कई युवा कार्यकर्ता हिरासत में।

    23/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Friday, July 24
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा ब्रेकिंग»कोरबा:मिलाईबाजार-केशला-गंगदेई-तेंदवाही मार्ग के नवीनीकरण की मांग तेज, कलेक्टर से वर्षा बाद तत्काल कार्य शुरू कराने की अपील।
    कोरबा ब्रेकिंग

    कोरबा:मिलाईबाजार-केशला-गंगदेई-तेंदवाही मार्ग के नवीनीकरण की मांग तेज, कलेक्टर से वर्षा बाद तत्काल कार्य शुरू कराने की अपील।

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao24/07/20261 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने सौंपा आवेदन, कहा— हजारों ग्रामीणों की आवाजाही जर्जर सड़क से प्रभावित, दुर्घटना का बना रहता है खतरा।

    Oplus_16908288

    कोरबा। जिले के भिलाई बाजार क्षेत्र के समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर मिलाईबाजार से केशला, गंगदेई और तेंदवाही होते हुए नेशनल हाईवे-130A तक स्वीकृत सड़क के नवीनीकरण कार्य को वर्षा ऋतु समाप्त होते ही तत्काल प्रारंभ कराने की मांग की है।

    आवेदन में उल्लेख किया गया है कि इस सड़क के संबंध में पूर्व में भी विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, मुख्यमंत्री सचिवालय तथा कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से पत्राचार किया जा चुका है। साथ ही छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, कोरबा द्वारा जारी पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा इसके नवीनीकरण को वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की गई है।

    प्रदीप जायसवाल ने आवेदन में कहा है कि यह मार्ग क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है।

    उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया है कि वर्षा ऋतु समाप्त होते ही संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर सड़क के नवीनीकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रारंभ कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा शीघ्र उपलब्ध हो सके।

    समाजसेवी ने जनहित के इस महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    👉 राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में कोरबा का दमदार प्रदर्शन, 32 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का भव्य सम्मान।

    23/07/2026

    दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में कोरबा में बवाल से पहले कार्रवाई, NSUI प्रदेश महासचिव विशाल सिंह सहित कई युवा कार्यकर्ता हिरासत में।

    23/07/2026

    BREAKING: कोरबा पुलिस का दो दिवसीय मेगा वाहन चेकिंग अभियान, 60 शराबी चालक पकड़ाए… नाबालिगों, मॉडिफाइड वाहनों और नो-पार्किंग पर भी सख्त कार्रवाई।

    21/07/2026
    टॉप न्यूज़

    कोरबा:मिलाईबाजार-केशला-गंगदेई-तेंदवाही मार्ग के नवीनीकरण की मांग तेज, कलेक्टर से वर्षा बाद तत्काल कार्य शुरू कराने की अपील।

    24/07/2026

    👉 राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में कोरबा का दमदार प्रदर्शन, 32 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का भव्य सम्मान।

    23/07/2026

    दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में कोरबा में बवाल से पहले कार्रवाई, NSUI प्रदेश महासचिव विशाल सिंह सहित कई युवा कार्यकर्ता हिरासत में।

    23/07/2026

    अकलतरा में नकली नोटों का खेल बेनकाब: 500 रुपये के एक ही सीरियल नंबर वाले 4 फर्जी नोट बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

    23/07/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.