Close Menu
    What's Hot

    अकलतरा में नकली नोटों का खेल बेनकाब: 500 रुपये के एक ही सीरियल नंबर वाले 4 फर्जी नोट बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

    23/07/2026

    धार्मिक उत्पीड़न के मामलों में सहायता के लिए जारी की गई जनहित अपील, बिलासपुर संभाग के पीड़ितों से संपर्क करने का आग्रह।

    22/07/2026

    BREAKING: कोरबा पुलिस का दो दिवसीय मेगा वाहन चेकिंग अभियान, 60 शराबी चालक पकड़ाए… नाबालिगों, मॉडिफाइड वाहनों और नो-पार्किंग पर भी सख्त कार्रवाई।

    21/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Thursday, July 23
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»क्राइम न्यूज़»अकलतरा में नकली नोटों का खेल बेनकाब: 500 रुपये के एक ही सीरियल नंबर वाले 4 फर्जी नोट बरामद, आरोपी गिरफ्तार।
    क्राइम न्यूज़

    अकलतरा में नकली नोटों का खेल बेनकाब: 500 रुपये के एक ही सीरियल नंबर वाले 4 फर्जी नोट बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao23/07/20261 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में नकली नोट खपाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब खरीदने के लिए 500 रुपये का संदिग्ध नोट देने पहुंचे एक युवक की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में उसके पास से बरामद 500 रुपये के चारों नोट नकली पाए गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चारों नोटों का सीरियल नंबर एक ही था, जिससे संगठित नकली नोट गिरोह की आशंका गहरा गई है।

    पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि अकलतरा स्थित देशी मदिरा दुकान में एक व्यक्ति 500 रुपये का संदिग्ध नोट देकर शराब खरीदने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

    पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सत्येन्द्र कुमार कुर्रे उर्फ सत्यम कुर्रे, निवासी दोमुहानी, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 500 रुपये के चार संदिग्ध नोट बरामद किए गए।

    पुलिस ने नोटों की सत्यता की जांच के लिए उन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अकलतरा भेजा, जहां परीक्षण के बाद चारों नोट नकली पाए गए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चारों फर्जी नोटों पर एक ही सीरियल नंबर अंकित था, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया।

    पूछताछ में आरोपी ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वह ये नकली नोट रायपुर से लेकर आया था। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 423/2026 के तहत धारा 180 बीएनएस में मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक कमलदास बैनर्जी, प्रधान आरक्षक शरीफ खान, आरक्षक वाल्मीकि राठौर एवं आरक्षक महेंद्र राज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोटों का स्रोत क्या है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। मामले की जांच जारी है।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राज ज्वेलर्स लूटकांड का पर्दाफाश: जेल में बनी गैंग ने रची थी वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार 100 से अधिक CCTV फुटेज, साइबर तकनीक और मुखबिर तंत्र की मदद से कोरबा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

    06/07/2026

    BIG BREAKING कटघोरा राज ज्वैलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता: दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार, आज दोपहर SP करेंगे बड़ा खुलासा।

    06/07/2026

    BIG BREAKING | पत्रकार सरोज कुमार रात्रे के नाम पर दो फर्जी RTI आवेदन! पहचान का दुरुपयोग कर रची गई साजिश? पुलिस ने शुरू की जांच।

    03/07/2026
    टॉप न्यूज़

    अकलतरा में नकली नोटों का खेल बेनकाब: 500 रुपये के एक ही सीरियल नंबर वाले 4 फर्जी नोट बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

    23/07/2026

    धार्मिक उत्पीड़न के मामलों में सहायता के लिए जारी की गई जनहित अपील, बिलासपुर संभाग के पीड़ितों से संपर्क करने का आग्रह।

    22/07/2026

    BREAKING: कोरबा पुलिस का दो दिवसीय मेगा वाहन चेकिंग अभियान, 60 शराबी चालक पकड़ाए… नाबालिगों, मॉडिफाइड वाहनों और नो-पार्किंग पर भी सख्त कार्रवाई।

    21/07/2026

    BREAKING: छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 92 ASP-DSP-CSP अधिकारियों का तबादला; कोरबा को मिले नए CSP और ट्रैफिक DSP।

    21/07/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.