Close Menu
    What's Hot

    कोरबा ब्रेकिंग: अवैध कबाड़ कारोबार पर cesb पुलिस कि कार्यवाही

    02/06/2026

    वार्ड 06 में जर्जर टेलीफोन खंभों और खराब सबमर्सिबल पंप को लेकर निगम आयुक्त से की गई शिकायत

    01/06/2026

    आराधना आस्था की अभिव्यक्ति और संवैधानिक अधिकार है, निडर होकर चर्च पहुंचें विश्वासी: विजय मेश्राम

    01/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Wednesday, June 3
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा ब्रेकिंग»*सुशासन तिहार 2026-विश्वास, विकास और समाधान का उत्सव हादसे के बाद थमी रफ्तार को मिला सहारा, ट्राइसाइकिल से लौटी जिंदगी की गति
    कोरबा ब्रेकिंग

    *सुशासन तिहार 2026-विश्वास, विकास और समाधान का उत्सव हादसे के बाद थमी रफ्तार को मिला सहारा, ट्राइसाइकिल से लौटी जिंदगी की गति

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao05/05/20266 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ लखनलाल को मिला नया सहारा*

    https://deshdarpannews24x7.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260505-WA0159.mp4


    कोरबा, 05 मई 2026/
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजनता को राहत पहुंचाने और समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। “गांव-गांव, द्वार-द्वार” पहुंचने की मंशा के साथ सरकार और प्रशासन सीधे लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं मांगों का निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। इस पहल से जनसामान्य में विश्वास और उत्साह का वातावरण निर्मित हो रहा है। इसी क्रम में आज कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम ईरफ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए और त्वरित निराकरण की दिशा में कार्रवाई की।
    शिविर में ग्राम बड़े बांका निवासी 28 वर्षीय श्री लखनलाल यादव भी पहुंचे। लखनलाल पहले सामान्य जीवन जी रहे थे, लेकिन 04 जनवरी 2023 को हुए एक भीषण सड़क हादसे में उन्होंने अपने दोनों पैर खो दिए। इस दुर्घटना के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया और उन्हें बैसाखियों के सहारे ही चलना-फिरना पड़ता था, जिससे दैनिक कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
    आज का दिन उनके लिए नई उम्मीद और राहत लेकर आया। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर में उन्हें बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इस सहायता से उनके जीवन में न केवल सुविधा आई है, बल्कि आत्मनिर्भरता का नया आत्मविश्वास भी जागृत हुआ है। ट्राइसाइकिल मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।
    उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “सुशासन तिहार के माध्यम से मुझे बहुत बड़ी सहायता मिली है। पहले मुझे बैसाखियों और दूसरों के सहारे ही कहीं आना-जाना पड़ता था, लेकिन अब मैं अपने हिसाब से स्वतंत्र रूप से आ-जा सकूंगा।” उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

     

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा ब्रेकिंग: अवैध कबाड़ कारोबार पर cesb पुलिस कि कार्यवाही

    02/06/2026

    वार्ड 06 में जर्जर टेलीफोन खंभों और खराब सबमर्सिबल पंप को लेकर निगम आयुक्त से की गई शिकायत

    01/06/2026

    पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध सट्टा, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग

    30/05/2026
    टॉप न्यूज़

    कोरबा ब्रेकिंग: अवैध कबाड़ कारोबार पर cesb पुलिस कि कार्यवाही

    02/06/2026

    वार्ड 06 में जर्जर टेलीफोन खंभों और खराब सबमर्सिबल पंप को लेकर निगम आयुक्त से की गई शिकायत

    01/06/2026

    आराधना आस्था की अभिव्यक्ति और संवैधानिक अधिकार है, निडर होकर चर्च पहुंचें विश्वासी: विजय मेश्राम

    01/06/2026

    मन की बात के 134वें संस्करण का हुआ श्रवण, मेधावी छात्रों का सम्मान

    31/05/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.