Close Menu
    What's Hot

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    *नाबालिग मुस्कान चौहान आत्महत्या मामले में राजभवन की बड़ी कार्रवाई, DGP को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश।*

    16/10/2026

    **स्कूल बस को नराईबोध के अंदर ले जाने पर विवाद! भिलाई बाजार की सरपंच ने SECL प्रबंधन को लिखा पत्र**

    14/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Saturday, October 17
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»BREAKING KORBA»*ब्रेकिंग कोरबा: कोरबा से पंतोरा तक प्रधानमंत्री ई-सिटी बस चलाने की उठी मांग, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन।*
    BREAKING KORBA

    *ब्रेकिंग कोरबा: कोरबा से पंतोरा तक प्रधानमंत्री ई-सिटी बस चलाने की उठी मांग, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन।*

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao03/09/202663 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ भिलाईबाजार होते हुए प्रतिदिन तीन फेरे संचालित करने की मांग, 15–20 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ।

    कोरबा। कोरबा शहर से पंतोरा तक प्रधानमंत्री ई-सिटी बस सेवा शुरू कराने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कोरबा–भिलाईबाजार–पंतोरा मार्ग पर नियमित ई-सिटी बस सेवा शुरू करने और प्रतिदिन कम से कम तीन फेरे संचालित कराने की मांग की है।

    ज्ञापन में बताया गया है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कर्मचारी, मजदूर, व्यापारी और ग्रामीण कोरबा शहर आते-जाते हैं। इस रूट से करीब 15 से 20 ग्राम पंचायतें जुड़ी हुई हैं, लेकिन नियमित सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

    कोविड के बाद बंद हुई बस सेवा, अब फिर शुरू कराने की मांग।

    प्रदीप जायसवाल ने बताया कि कोविड महामारी से पहले इस मार्ग पर बस सेवा संचालित होती थी, लेकिन कोविड काल के बाद इसे बंद कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों को निजी वाहनों और महंगे परिवहन साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

    उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस मार्ग पर ई-सिटी बस सेवा शुरू कराने के लिए कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल भी पहले जिला कलेक्टर को आवेदन सौंप चुके हैं।

    जनहित में जल्द कार्रवाई की मांग।

    समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने कलेक्टर से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए कोरबा–भिलाईबाजार–पंतोरा मार्ग पर प्रधानमंत्री ई-सिटी बस सेवा के प्रतिदिन तीन नियमित फेरे शुरू किए जाएं, ताकि क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित, सस्ती और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सके।

    — देश दर्पण NEWS24/7 | कोरबा

     

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    *बालको वन परिक्षेत्र के प्रभारी जयंत सरकार बने स्वयं के सरकार“ कागजों में विकास या जमीन पर जुगाड़?*

    08/10/2026

    *साइबर चौपाल में जागरूकता का संदेश, रक्तदान कर पुलिस अधिकारियों ने पेश की मानव सेवा की मिसाल।*

    02/10/2026
    टॉप न्यूज़

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    *नाबालिग मुस्कान चौहान आत्महत्या मामले में राजभवन की बड़ी कार्रवाई, DGP को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश।*

    16/10/2026

    **स्कूल बस को नराईबोध के अंदर ले जाने पर विवाद! भिलाई बाजार की सरपंच ने SECL प्रबंधन को लिखा पत्र**

    14/10/2026

    *जिला अस्पताल में आरोपी को आराम की सुविधा? कस्टडी में मोबाइल और गुटखा इस्तेमाल के आरोप से उठे सवाल।*

    11/10/2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.