कटघोरा। श्याम ऑटो मोबाइल शोरूम से नई इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदकर निकले पति-पत्नी की जान उस वक्त आफत में पड़ गई, जब महज एक किलोमीटर बाद ही स्कूटी से धुआं निकलने लगा और उसमें आग लग गई। पति ने सूझबूझ दिखाते हुए पत्नी को सुरक्षित उतारा, लेकिन देखते ही देखते स्कूटी जलकर राख हो गई।
बड़ा सवाल: नई स्कूटी में इतनी जल्दी आग कैसे लगी? वाहन की गुणवत्ता और बैटरी सुरक्षा की जांच हुई थी या नहीं? पीड़ित ने शोरूम से वाहन बदलने और मुआवजे की मांग की है। मामले में कंपनी और शोरूम का पक्ष सामने आना बाकी है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



