Close Menu
    What's Hot

    *जिला अस्पताल में आरोपी को आराम की सुविधा? कस्टडी में मोबाइल और गुटखा इस्तेमाल के आरोप से उठे सवाल।*

    11/10/2026

    *गेवरा परियोजना के विस्थापितों का फूटा असंतोष! मुआवजा, नौकरी और पुनर्वास पर उठे सवाल।*

    11/10/2026

    **BREAKING KATGHORA : श्याम ऑटो मोबाइल शोरूम से 1 KM दूर जाते ही धू-धू कर जली नई स्कूटी! पति-पत्नी बाल-बाल बचे, कंपनी की गुणवत्ता पर सवाल**

    11/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Sunday, October 11
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»BREAKING»*4 साल से इंजीनियर का इंतजार! भिलाई बाजार विद्युत केंद्र में सिर्फ भृत्य के भरोसे व्यवस्था, 60 गांवों के उपभोक्ता परेशान।*
    BREAKING

    *4 साल से इंजीनियर का इंतजार! भिलाई बाजार विद्युत केंद्र में सिर्फ भृत्य के भरोसे व्यवस्था, 60 गांवों के उपभोक्ता परेशान।*

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao09/10/202614 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ उपमुख्यमंत्री अरुण साव तक पहुंची ग्रामीणों की समस्या, समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सौंपा पत्र।

    भिलाई बाजार। बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीण उपभोक्ताओं को आखिर कब तक दूसरे विद्युत केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ेंगे? भिलाई बाजार विद्युत वितरण केंद्र में पिछले चार वर्षों से कनिष्ठ अभियंता का पद रिक्त होने और लिपिक की पदस्थापना नहीं होने का मुद्दा अब शासन तक पहुंच गया है। समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री अरुण साव को पत्र सौंपकर रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने की मांग की है।

    60 गांवों के उपभोक्ताओं पर पड़ रहा असर।

    जानकारी के अनुसार, भिलाई बाजार विद्युत वितरण केंद्र से भिलाई बाजार सहित आसपास की 20 से अधिक ग्राम पंचायतों के लगभग 60 गांवों के विद्युत उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद केंद्र में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। बताया गया है कि वर्तमान में यहां केवल भृत्य का पद भरा हुआ है, जबकि कनिष्ठ अभियंता और लिपिक के पद रिक्त हैं।

    इसका खामियाजा क्षेत्र के ग्रामीण उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बिजली बिल में सुधार, बिल संबंधी शिकायतों, मीटर की समस्याओं, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान और अन्य विभागीय कार्यों के लिए उन्हें दीपका विद्युत केंद्र पर निर्भर रहना पड़ता है।

    छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी दीपका जाने की मजबूरी।

    स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों की कमी के कारण उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक दूरी तय करनी पड़ती है। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए यह स्थिति परेशानी का कारण बनी हुई है।

    ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब भिलाई बाजार विद्युत वितरण केंद्र के माध्यम से लगभग 60 गांवों के उपभोक्ताओं को सेवाएं दी जानी हैं, तो वहां जरूरी पदों पर नियुक्ति अब तक क्यों नहीं हो सकी?

    ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत की अनुशंसा भी।

    समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने अपने पत्र के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कर्मचारियों की पदस्थापना की मांग की है। इस मांग के समर्थन में ग्राम पंचायत भिलाई बाजार के साथ जनपद पंचायत भिलाई बाजार की अनुशंसा भी प्राप्त होने की जानकारी दी गई है।

    अब शासन के फैसले पर टिकी निगाहें।

    भिलाई बाजार विद्युत वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता और लिपिक की नियुक्ति होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री अरुण साव तक मामला पहुंचने के बाद विभाग इस समस्या के समाधान के लिए कितनी शीघ्रता से कदम उठाता है।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *जिला अस्पताल में आरोपी को आराम की सुविधा? कस्टडी में मोबाइल और गुटखा इस्तेमाल के आरोप से उठे सवाल।*

    11/10/2026

    **BREAKING KATGHORA : श्याम ऑटो मोबाइल शोरूम से 1 KM दूर जाते ही धू-धू कर जली नई स्कूटी! पति-पत्नी बाल-बाल बचे, कंपनी की गुणवत्ता पर सवाल**

    11/10/2026

    *गांजा बरामदगी मामले में ड्राइवर संगठन का प्रदर्शन, पैदल मार्च कर एसपी-कलेक्टर कार्यालय पहुंच।*

    08/10/2026
    टॉप न्यूज़

    *जिला अस्पताल में आरोपी को आराम की सुविधा? कस्टडी में मोबाइल और गुटखा इस्तेमाल के आरोप से उठे सवाल।*

    11/10/2026

    *गेवरा परियोजना के विस्थापितों का फूटा असंतोष! मुआवजा, नौकरी और पुनर्वास पर उठे सवाल।*

    11/10/2026

    **BREAKING KATGHORA : श्याम ऑटो मोबाइल शोरूम से 1 KM दूर जाते ही धू-धू कर जली नई स्कूटी! पति-पत्नी बाल-बाल बचे, कंपनी की गुणवत्ता पर सवाल**

    11/10/2026

    *4 साल से इंजीनियर का इंतजार! भिलाई बाजार विद्युत केंद्र में सिर्फ भृत्य के भरोसे व्यवस्था, 60 गांवों के उपभोक्ता परेशान।*

    09/10/2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.