✍️ DESH DARPAN NEWS 24 × 7
कोरबा के 100 बेड जिला अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी होने का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मामला सामने आते ही लोगों में चर्चा है कि अस्पताल में मरीज अपना इलाज कराने जाएं या पहले अपनी बाइक की सुरक्षा का इलाज कराएं?
मामला यहीं खत्म नहीं होता। कोरबा में वाहन चोरी की घटनाओं के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। हाल ही में मानिकपुर पुलिस ने कोरबा और रायगढ़ से चोरी की गई *5 मोटरसाइकिलें बरामद* कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
अब अस्पताल की पार्किंग में बाइक चोरी की खबर ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल पर एक और सवालिया निशान लगा दिया है।
हालात ऐसे हैं कि मरीज अस्पताल में डॉक्टर से पूछे *—“डॉक्टर साहब, बीमारी का इलाज हो जाएगा न?”*
और पार्किंग वाला शायद कहे— *“वो तो पता नहीं साहब, पहले ये बताइए आपकी बाइक वापस मिलेगी या नहीं!”*
ऊपर से अगर अस्पताल परिसर में बदसलूकी या दबंगई जैसी घटनाओं की शिकायतें भी सामने आती हैं, तो सवाल और गंभीर हो जाता है कि आखिर अस्पताल में मरीज सुरक्षित हैं या सिर्फ अस्पताल की बिल्डिंग?
*अब देखने वाली बात यह है कि अस्पताल प्रबंधन और पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है।*
आगे की खबरों के लिए बने रहिए… *DESH DARPAN NEWS24×7* के साथ, क्योंकि कोरबा में खबरें भी मरीजों की तरह लाइन में लगी हैं—एक खत्म नहीं होती, दूसरी स्ट्रेचर लेकर पहुंच जाती है!

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।





