✍️जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 1 किलो 580 ग्राम गांजा जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इमलीडुग्गु रेलवे केबिन के पास एक महिला अवैध रूप से गांजा बेच रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान महिला के पास से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे पारदर्शी पॉलिथीन में लगभग 1 किलो 580 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार महिला की पहचान पुष्पा यादव (38 वर्ष), पति अरुण यादव, निवासी इमलीडुग्गु केबिन के नीचे, थाना कोतवाली, जिला कोरबा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। जब्त मादक पदार्थ को सील कर पंचनामा तैयार किया गया है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



