
✍️कोरबा। अग्रवाल समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। समाज के युवा एवं सक्रिय सदस्य आशीष गोयल को अग्रवाल समाज का उपाध्यक्ष चुने जाने पर विभिन्न वर्गों द्वारा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
👉 आशीष गोयल की इस नियुक्ति को समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। उन्हें एक कर्मठ, ईमानदार और समाज के प्रति समर्पित युवा चेहरा के रूप में देखा जाता है। उनके चयन से समाज में नई ऊर्जा और एकता को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
👉 समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में अग्रवाल समाज विकास, संगठन और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
👉 इस अवसर पर शहर भर से बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है, वहीं समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
