Close Menu
    What's Hot

    धर्मांतरण कानून लागू होने पर विजय मेश्राम जी का संदेश:।

    12/07/2026

    कोरबा में ‘अभिवृद्धि फायनेंसियल सर्विस’ पर ठगी का आरोप: लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की वसूली, कार्यालय बंद कर मैनेजर फरार।

    12/07/2026

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक 2026 से निवेश को मिलेगा नया विश्वास, उद्योगों को नई रफ्तार।

    11/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Saturday, July 18
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा ब्रेकिंग»ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनन माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार सीतामढ़ी में आसमान से हुई निगरानी, अवैध रेत उत्खनन में लिप्त 3 वाहन जब्त; अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे माफिया।
    कोरबा ब्रेकिंग

    ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनन माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार सीतामढ़ी में आसमान से हुई निगरानी, अवैध रेत उत्खनन में लिप्त 3 वाहन जब्त; अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे माफिया।

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao26/06/202640 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ DESH DARPAN NEWS 24/7 हकोरबा, जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने अब तकनीक का सहारा लेते हुए कार्रवाई को नई धार दे दी है। ड्रोन और जल्द ही थर्मल इमेजिंग तकनीक के उपयोग से खनिज माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शुक्रवार को सीतामढ़ी क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में संलिप्त तीन वाहनों को जब्त कर प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब कानून से बच निकलना आसान नहीं होगा।

    कलेक्टर  श्री कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने हसदेव नदी क्षेत्र में ड्रोन कैमरे के माध्यम से औचक निगरानी की। अभियान के दौरान ड्रोन में नदी के भीतर अवैध रेत उत्खनन करते एक जेसीबी की गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं। टीम ने ड्रोन के जरिए वाहन की लगातार लोकेशन ट्रैक करते हुए उसे इमलीडुग्गू तक चिन्हित किया और मौके पर दबिश देकर अवैध उत्खनन में प्रयुक्त जेसीबी तथा अवैध रेत परिवहन कर रहे एक टीपर को जब्त कर खनिज जांच चौकी, उरगा की अभिरक्षा में रखा।

    इसी दौरान राताखार क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए गए एक ट्रैक्टर को भी जब्त कर रामपुर थाना के सुपुर्द किया गया। इस प्रकार एक ही अभियान में तीन वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

    खनिज विभाग ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर पूर्ण अंकुश लगाने, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा तथा शासकीय राजस्व की हानि रोकने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

    सहायक खनि अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि अब जिले में ड्रोन तकनीक का नियमित उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही रात के अंधेरे में होने वाले अवैध उत्खनन और परिवहन पर नजर रखने के लिए थर्मल इमेजिंग तकनीक भी अपनाई जाएगी। ड्रोन में रिकॉर्ड हुए साक्ष्यों के आधार पर वाहन छिपाने या मौके से फरार होने की कोशिश करने वाले भी कार्रवाई से बच नहीं सकेंगे।

    खनिज विभाग ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और शासकीय राजस्व की सुरक्षा में प्रशासन का सहयोग करें। कहीं भी अवैध खनन, परिवहन या भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें। विभाग ने दोहराया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह सघन अभियान भविष्य में भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी रियायत के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

     

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में ‘अभिवृद्धि फायनेंसियल सर्विस’ पर ठगी का आरोप: लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की वसूली, कार्यालय बंद कर मैनेजर फरार।

    12/07/2026

    कोरबा में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल: चौकी से 150 मीटर दूर स्कॉर्पियो का शीशा टूटा, CCTV के बाद भी कार्रवाई पर उठे सवाल।

    11/07/2026

    कोरबा में नहीं थम रहा लकड़ी तस्करी का खेल: खमार और नीलगिरी लकड़ी से लदा वाहन जब्त, दस्तावेजों की जांच जारी।

    10/07/2026
    टॉप न्यूज़

    धर्मांतरण कानून लागू होने पर विजय मेश्राम जी का संदेश:।

    12/07/2026

    कोरबा में ‘अभिवृद्धि फायनेंसियल सर्विस’ पर ठगी का आरोप: लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की वसूली, कार्यालय बंद कर मैनेजर फरार।

    12/07/2026

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक 2026 से निवेश को मिलेगा नया विश्वास, उद्योगों को नई रफ्तार।

    11/07/2026

    कोरबा में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल: चौकी से 150 मीटर दूर स्कॉर्पियो का शीशा टूटा, CCTV के बाद भी कार्रवाई पर उठे सवाल।

    11/07/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.