Close Menu
    What's Hot

    *KORBA BREAKING: राहगीर से मोबाइल-नकदी की झपटमारी, उरगा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।*

    18/10/2026

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    *नाबालिग मुस्कान चौहान आत्महत्या मामले में राजभवन की बड़ी कार्रवाई, DGP को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश।*

    16/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Sunday, October 18
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»BREAKING KORBA»*KORBA BREAKING: राहगीर से मोबाइल-नकदी की झपटमारी, उरगा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।*
    BREAKING KORBA

    *KORBA BREAKING: राहगीर से मोबाइल-नकदी की झपटमारी, उरगा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।*

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao18/10/20261 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    OPPO मोबाइल, ₹500 नकद और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद; दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए।

    https://deshdarpannews24x7.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261018-WA0262.mp4

    कोरबा। राहगीर से मोबाइल फोन और नकदी झपटकर फरार होने के मामले में उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया OPPO मोबाइल फोन, ₹500 नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    माइनिंग में काम करने का दिया झांसा, फिर झपटकर भागे।

    पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी ने थाना उरगा में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह ट्रेलर क्रमांक **CG 12 BN 4977** से गेवर्रा से रायगढ़ जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे कमरीचोली मेन रोड के आगे वाहन रोककर नीचे उतरने के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति उसके पास पहुंचे। दोनों ने खुद को माइनिंग में काम करने वाला बताया और बातचीत शुरू कर दी।

    इसी दौरान दोनों ने अचानक प्रार्थी का OPPO मोबाइल फोन और ₹500 नकद झपट लिया तथा मोटरसाइकिल से फरार हो गए। प्रार्थी ने घटना में इस्तेमाल बाइक का नंबर **CG 12 BS 0751** बताया।

    उरगा चौक में मोबाइल बेचने के लिए तलाश रहे थे ग्राहक।

    मामले में थाना उरगा पुलिस ने अपराध क्रमांक 578/2026 के तहत धारा 304(2), 3(5) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने और गवाहों के बयान लेने के साथ आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

    इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उरगा चौक में दो व्यक्ति मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर केसरी नन्दन वैष्णव और ललित कुमार चौहान को पकड़ लिया।

    मोबाइल, नकदी और बाइक बरामद।

    पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। उनके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर केसरी नन्दन वैष्णव से OPPO मोबाइल फोन तथा ललित कुमार चौहान से काले रंग की HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BS 0751 और ₹500 नकद बरामद किए गए।

    18 अक्टूबर को गिरफ्तारी, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी ।

    पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 18 अक्टूबर 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

    1. **केसरी नन्दन वैष्णव (36 वर्ष)**, पिता स्व. राम नेगी वैष्णव, निवासी पाण्डेय चाल, उरगा चौक, थाना उरगा, जिला कोरबा।
    2. **ललित कुमार चौहान (22 वर्ष)**, पिता संतोष चौहान, निवासी कटबितला, थाना उरगा, जिला कोरबा।

    दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 24 अक्टूबर 2026 तक न्यायिक रिमांड स्वीकृत किया गया।

    देश दर्पण न्यूज़ 24 | कोरबा

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    *बालको वन परिक्षेत्र के प्रभारी जयंत सरकार बने स्वयं के सरकार“ कागजों में विकास या जमीन पर जुगाड़?*

    08/10/2026

    *साइबर चौपाल में जागरूकता का संदेश, रक्तदान कर पुलिस अधिकारियों ने पेश की मानव सेवा की मिसाल।*

    02/10/2026
    टॉप न्यूज़

    *KORBA BREAKING: राहगीर से मोबाइल-नकदी की झपटमारी, उरगा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।*

    18/10/2026

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    *नाबालिग मुस्कान चौहान आत्महत्या मामले में राजभवन की बड़ी कार्रवाई, DGP को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश।*

    16/10/2026

    **स्कूल बस को नराईबोध के अंदर ले जाने पर विवाद! भिलाई बाजार की सरपंच ने SECL प्रबंधन को लिखा पत्र**

    14/10/2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.