✍️ प्रशासनिक कसावट के बीच जारी हुआ तबादला आदेश, तत्काल नई पदस्थापना पर आमद देने के निर्देश।

कोरबा। जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल से हलचल मच गई है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 6 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार सचिन कुमार नवनीत को उरगा से लेमरू, दीपक कुमार कश्यप को लेमरू से उरगा, शंखधर जायसवाल को कोरबी से पुसके चैमा, संतोष तिवारी को पुसके चैमा से यातायात शाखा, ममता दुबे को रक्षक कोरबा से दीपका तथा अमर सिंह गोंड को दीपका से हरदीबाजार पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल अपने नए कार्यस्थल पर आमद देने के निर्देश दिए हैं। आदेश जारी होने के साथ ही पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में विभाग में और भी तबादलों की संभावना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
देश दर्पण न्यूज़ 24 | ब्रेकिंग कोरबा

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


