✍️ विशाल सर्प को देखकर ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।
कोरबा। जिले के 15 ब्लॉक अंतर्गत जिनभाटा नहर के किनारे एक विशाल अहिराज (किंग कोबरा नहीं, स्थानीय नाम से प्रसिद्ध बड़ा सर्प) दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। सर्प को देखते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने तत्काल सर्प मित्र लोचन केवट को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही लोचन केवट मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी व सूझबूझ के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने विशाल अहिराज सर्प को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पूरे अभियान को देखते रहे।
सर्प मित्र लोचन केवट ने लोगों से अपील की कि किसी भी जंगली जीव या सर्प को देखकर घबराएं नहीं और उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
रेस्क्यू पूरा होने के बाद अहिराज सर्प को सुरक्षित उसके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया। लोचन केवट की तत्परता और सुरक्षित रेस्क्यू से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



