Close Menu
    What's Hot

    ‎**कोरबा की सड़कें बनीं ‘नगरीय तालाब’, बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल!**

    29/08/2026

    *🚗 कार में युवती दिखी तो घर में छिड़ा ‘ड्रामा’, फिर दोनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत!*

    28/08/2026

    *ब्रेकिंग कोरबा: जंगल के बीच रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ड्राइवर ने लिया ट्रैक्टर मालिक का नाम, अवैध परिवहन पर उठे बड़े सवाल।*

    28/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Wednesday, September 2
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा ब्रेकिंग»पीएम स्वनिधि महोत्सव: महापौर और आयुक्त ने किया शिविर का निरीक्षण, लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    कोरबा ब्रेकिंग

    पीएम स्वनिधि महोत्सव: महापौर और आयुक्त ने किया शिविर का निरीक्षण, लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao11/06/202621 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ कोसाबाड़ी जोन में आयोजित शिविर में हितग्राहियों से की चर्चा, 12 जून को फिर लगेगा विशेष शिविर

    **कोरबा, 11 जून 2026।** प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत आयोजित स्वनिधि महोत्सव शिविर का गुरुवार को नगर निगम के कोसाबाड़ी जोन कार्यालय में आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण महापौर संजू देवी राजपूत और निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से मुलाकात कर उनके ऋण प्रकरणों और जमा आवेदनों की जानकारी ली।

    महापौर और आयुक्त ने अधिकारियों तथा बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व से लंबित सभी आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जाए और पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिविर में प्राप्त नए आवेदनों पर भी त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

    महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा और टीपी नगर जोन में आयोजित पूर्ववर्ती शिविरों में प्राप्त आवेदनों का भी जल्द निपटारा किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक पथ विक्रेता योजना से लाभान्वित हो सकें।

    शिविर में वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, अजय गोंड़, चन्द्रकली जायसवाल, पंकज देवांगन, नोडल अधिकारी पवन वर्मा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, सहायक नोडल अधिकारी तपन तिवारी, लीड बैंक मैनेजर कृष्ण भगत, एफएलसी बी. चन्द्रशेखर सहित विभिन्न बैंक प्रतिनिधि, सामुदायिक संगठक और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित हु रहे।

    स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वरदान साबित हो रही पीएम स्वनिधि योजना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 1 जून 2020 से शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना शहरी पथ विक्रेताओं के लिए आर्थिक संबल बनकर उभरी है। योजना के तहत रेहड़ी, ठेला, फेरी और फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले विक्रेताओं को बिना गारंटी के कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

    योजना के प्रथम चरण में 15 हजार रुपये का ऋण दिया जाता है। समय पर भुगतान करने वाले लाभार्थियों को अगले चरण में 25 हजार रुपये और फिर 50 हजार रुपये तक का ऋण 7 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी के साथ प्रदान किया जाता है। योजना का उद्देश्य पथ विक्रेताओं को वित्तीय सहायता देने के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना भी है।

    जून माह में इन जोनों में लगेंगे स्वनिधि महोत्सव शिविर

    नगर निगम कोरबा द्वारा स्वनिधि महोत्सव के तहत विभिन्न जोनों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आगामी शिविरों की तिथियां इस प्रकार हैं—

    * **कोसाबाड़ी जोन** – 12 जून
    * **पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन** – 15 एवं 16 जून
    * **बालको जोन** – 18 एवं 19 जून
    * **दर्री जोन** – 22 एवं 23 जून
    * **सर्वमंगला नगर जोन** – 25 एवं 26 जून

    सभी शिविर निर्धारित तिथियों पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

    योजना का उद्देश्य

    स्वनिधि महोत्सव के माध्यम से शहरी पथ विक्रेताओं और असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और सूक्ष्म ऋण सुविधाओं से जोड़कर उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *कबाड़ में लोहा-टीन के साथ ‘कट्टा कनेक्शन’! कहीं कबाड़ियों ने बंदूक सप्लाई का धंधा तो नहीं पकड़ लिया? 😄*

    25/08/2026

    ‎*कोरबा में झोला छाप डॉक्टरों की बढ़ती ‘क्लिनिक क्रांति’, डिग्री पूछो तो मुस्कान फ्री!*

    24/08/2026

    ‎*कोरबा में झोला छाप डॉक्टरों की बढ़ती ‘क्लिनिक क्रांति’, डिग्री पूछो तो मुस्कान फ्री!* ‎

    24/08/2026
    टॉप न्यूज़

    ‎**कोरबा की सड़कें बनीं ‘नगरीय तालाब’, बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल!**

    29/08/2026

    *🚗 कार में युवती दिखी तो घर में छिड़ा ‘ड्रामा’, फिर दोनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत!*

    28/08/2026

    *ब्रेकिंग कोरबा: जंगल के बीच रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ड्राइवर ने लिया ट्रैक्टर मालिक का नाम, अवैध परिवहन पर उठे बड़े सवाल।*

    28/08/2026

    *ब्रेकिंग कोरबा: हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का संकल्प, जल जीवन मिशन से गांवों की बदल रही तस्वीर।*

    27/08/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.