Close Menu
    What's Hot

    कोरबा ब्रेकिंग: अवैध कबाड़ कारोबार पर cesb पुलिस कि कार्यवाही

    02/06/2026

    वार्ड 06 में जर्जर टेलीफोन खंभों और खराब सबमर्सिबल पंप को लेकर निगम आयुक्त से की गई शिकायत

    01/06/2026

    आराधना आस्था की अभिव्यक्ति और संवैधानिक अधिकार है, निडर होकर चर्च पहुंचें विश्वासी: विजय मेश्राम

    01/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Wednesday, June 3
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»BREAKING»जगदलपुर में बच्चा चोरी की अफवाह पर बवाल, ग्रामीणों ने फेरीवालों को पीटा, जान बचाने कमरे में छिपे
    BREAKING

    जगदलपुर में बच्चा चोरी की अफवाह पर बवाल, ग्रामीणों ने फेरीवालों को पीटा, जान बचाने कमरे में छिपे

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao29/04/20267 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️अफवाह से भड़की भीड़, पुलिस ने पहुंचकर हालात संभाले; जांच जारी*

    जगदलपुर, 29 अप्रैल 2026: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बच्चा चोरी की अफवाह ने मंगलवार रात हिंसक रूप ले लिया। लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के बाजारपारा में ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश से आए फेरीवालों पर शक जताते हुए उनके साथ जमकर मारपीट कर दी।

    बताया जा रहा है कि सीहोर जिले से आया एक परिवार दो दिन पहले गांव में किराये के मकान में रहकर फेरी का काम कर रहा था। मंगलवार रात घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान फेरीवालों के साथ आए कुत्ते के भौंकने पर बच्चे भागने लगे, लेकिन एक बच्चा वहीं खड़ा रहा। फेरीवाले उसे वहां से जाने के लिए कह रहे थे।

    इसी बीच एक महिला ने फेरीवालों को बच्चे के पास खड़ा देखा और बच्चा चोरी की आशंका जताते हुए शोर मचा दिया। देखते ही देखते यह बात अफवाह बनकर पूरे गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और बिना किसी पुष्टि के फेरीवालों पर हमला कर दिया।

    हमले से घबराए फेरीवाले किसी तरह जान बचाकर एक कमरे में छिप गए और खुद को अंदर से बंद कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

    पुलिस ने सभी फेरीवालों को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में बच्चा चोरी की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब अफवाह फैलाने वालों की पहचान में जुटी है।

    इस घटना ने एक बार फिर दिखाया है कि अफवाहें किस तरह से हिंसा और कानून-व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सूचना पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मन की बात के 134वें संस्करण का हुआ श्रवण, मेधावी छात्रों का सम्मान

    31/05/2026

    गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल निलंबित, अवैध कारोबारियों से कथित संपर्क पर गिरी गाज

    30/05/2026

    भैंसमा फीडर की बदहाल व्यवस्था से तिलकेजा सहित आसपास के गांवों में बढ़ा आक्रोश

    19/05/2026
    टॉप न्यूज़

    कोरबा ब्रेकिंग: अवैध कबाड़ कारोबार पर cesb पुलिस कि कार्यवाही

    02/06/2026

    वार्ड 06 में जर्जर टेलीफोन खंभों और खराब सबमर्सिबल पंप को लेकर निगम आयुक्त से की गई शिकायत

    01/06/2026

    आराधना आस्था की अभिव्यक्ति और संवैधानिक अधिकार है, निडर होकर चर्च पहुंचें विश्वासी: विजय मेश्राम

    01/06/2026

    मन की बात के 134वें संस्करण का हुआ श्रवण, मेधावी छात्रों का सम्मान

    31/05/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.