Close Menu
    What's Hot

    *KORBA BREAKING: राहगीर से मोबाइल-नकदी की झपटमारी, उरगा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।*

    18/10/2026

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    *नाबालिग मुस्कान चौहान आत्महत्या मामले में राजभवन की बड़ी कार्रवाई, DGP को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश।*

    16/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Sunday, October 18
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा ब्रेकिंग»पीएम स्वनिधि योजना पथ विक्रेताओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : महापौर संजूदेवी राजपूत
    कोरबा ब्रेकिंग

    पीएम स्वनिधि योजना पथ विक्रेताओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : महापौर संजूदेवी राजपूत

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao17/06/20269 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित हुआ पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला

    **कोरबा, 17 जून 2026।** प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना शहरी पथ विक्रेताओं और लघु व्यवसायियों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। यह बात महापौर संजूदेवी राजपूत ने मंगलवार को आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला के दौरान कही।

    महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना सड़क, फुटपाथ और गली-मोहल्लों में व्यवसाय करने वाले पथ विक्रेताओं को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पथ विक्रेताओं के लिए सुविधायुक्त एवं स्थायी व्यवसायिक स्थल उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न वेंडिंग जोन विकसित किए गए हैं तथा इस दिशा में निरंतर कार्य जारी है।

    पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में आयोजित इस वृहद कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना ने हजारों छोटे व्यवसायियों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने हितग्राहियों को योजना का अधिकतम लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

    बैंकर्स से सहयोग की अपील

    निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में बैंकों से पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराने में पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि छोटे और बड़े व्यवसायी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं तथा व्यवसाय के विस्तार से रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलता है।

    पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन में कोरबा प्रदेश में प्रथम

    नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और लक्ष्य प्राप्ति में कोरबा नगर निगम प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक निर्धारित लक्ष्य का 85 प्रतिशत हिस्सा पहले ही पूरा किया जा चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि निगम निर्धारित लक्ष्य से भी आगे जाकर उपलब्धि हासिल करेगा।

    आयुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा पथ विक्रेताओं और असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    लघु व्यवसायियों को मिल रही नई ताकत

    वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना शहरी पथ विक्रेताओं और छोटे व्यवसायियों के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वहीं पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी ने हितग्राहियों से ऋण राशि का सदुपयोग कर अपने व्यवसाय का विस्तार करने की अपील की।

    विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

    लोक कल्याण मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे पथ विक्रेताओं एवं नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, पीएम मातृत्व वंदना योजना तथा श्रमिक पंजीयन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

    हितग्राहियों का हुआ सम्मान

    कार्यक्रम के दौरान महापौर संजूदेवी राजपूत एवं अन्य अतिथियों ने पीएम स्वनिधि योजना के अनेक सफल हितग्राहियों को सम्मानित किया। सम्मानित हितग्राहियों में उमा द्विवेदी, सावित्री यादव, अनीता कुर्रे, पवन कुमार, चन्द्रशेखर सारथी, प्रकाश तिवारी, रेहाना खान, कुसुम शुक्ला, सदाम हुसैन, सुब्रत साह सहित अन्य लाभार्थी शामिल रहे।

    कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक घनश्याम श्रीवास ने किया, जबकि अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में पथ विक्रेताओं और लघु व्यवसायियों की उपस्थिति रही।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *कबाड़ में लोहा-टीन के साथ ‘कट्टा कनेक्शन’! कहीं कबाड़ियों ने बंदूक सप्लाई का धंधा तो नहीं पकड़ लिया? 😄*

    25/08/2026

    ‎*कोरबा में झोला छाप डॉक्टरों की बढ़ती ‘क्लिनिक क्रांति’, डिग्री पूछो तो मुस्कान फ्री!*

    24/08/2026

    ‎*कोरबा में झोला छाप डॉक्टरों की बढ़ती ‘क्लिनिक क्रांति’, डिग्री पूछो तो मुस्कान फ्री!* ‎

    24/08/2026
    टॉप न्यूज़

    *KORBA BREAKING: राहगीर से मोबाइल-नकदी की झपटमारी, उरगा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।*

    18/10/2026

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    *नाबालिग मुस्कान चौहान आत्महत्या मामले में राजभवन की बड़ी कार्रवाई, DGP को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश।*

    16/10/2026

    **स्कूल बस को नराईबोध के अंदर ले जाने पर विवाद! भिलाई बाजार की सरपंच ने SECL प्रबंधन को लिखा पत्र**

    14/10/2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.