Close Menu
    What's Hot

    **श्री अग्रसेन नवयुवक मंच, कोरबा एवं अग्रवाल सभा, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को*

    12/06/2026

    पीएम स्वनिधि महोत्सव: महापौर और आयुक्त ने किया शिविर का निरीक्षण, लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    11/06/2026

    ग्राम तिलकेजा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

    10/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Friday, June 12
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»Blog»जनदर्शन में गुहार… फिर भी बेकार! वार्डवासियों को कब मिलेगा पानी?
    Blog

    जनदर्शन में गुहार… फिर भी बेकार! वार्डवासियों को कब मिलेगा पानी?

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao08/06/202618 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ कोरबा | बांकीमोंगरा | वार्ड क्रमांक 14 कटाईनार
    एक ओर छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेशभर में “सुशासन तिहार” और जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 14 कटाईनार में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग आज भी राहत का इंतजार कर रहे हैं।
    वार्ड की निवासी एवं समाजसेविका डिंकी कौर द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में दो बार शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। भीषण गर्मी के बीच वार्डवासी पानी के लिए परेशान हैं और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
    मामले में नया मोड़ तब आया जब पार्षद पति हेम सिंह से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया। बातचीत के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि पूर्व में वार्ड में एक बोर-बोरिंग कार्य कराया गया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। उनके अनुसार बोर-बोरिंग की खुदाई लगभग 30 से 40 फीट तक ही हुई थी तथा तकनीकी कारणों और कुछ खराबी की वजह से वह चालू नहीं हो पाया।
    हेम सिंह ने यह भी बताया कि बोर-बोरिंग के लिए पानी की उपलब्धता की जानकारी पारंपरिक तरीके से एक व्यक्ति द्वारा नारियल के माध्यम से जांच कर बताई गई थी। उनका कहना है कि यदि वैज्ञानिक एवं तकनीकी सर्वे के आधार पर स्थान का चयन किया गया होता तो शायद यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
    अब बड़ा सवाल यह है कि जब लाखों रुपये के विकास कार्य और पेयजल योजनाएं संचालित की जाती हैं, तो क्या तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जाना चाहिए? क्या बोर-बोरिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य केवल अनुमान और परंपरागत तरीकों के भरोसे कराए जा सकते हैं?
    हालांकि पार्षद पति हेम सिंह ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर वार्ड की पेयजल समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा तथा तत्काल राहत के रूप में टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
    फिलहाल वार्डवासियों की निगाहें प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के वादों पर टिकी हुई हैं। अब देखना यह होगा कि जनदर्शन में दर्ज शिकायतों के बाद प्रशासन केवल आश्वासन देता है या वास्तव में जांच और स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाता है।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ग्राम तिलकेजा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

    10/06/2026

    *पहले खुद मरम्मत, अब सरकारी पैसे से करोड़ों का काम — BALCO मॉडल पर उठे सवाल PWD की सड़क, इस्तेमाल कंपनी का, खर्च DMF से — प्राथमिकताओं पर घिरा प्रशासन**

    03/05/2026

    **एसपी ऑफिस में जहर पीकर हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल**

    29/04/2026
    टॉप न्यूज़

    **श्री अग्रसेन नवयुवक मंच, कोरबा एवं अग्रवाल सभा, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को*

    12/06/2026

    पीएम स्वनिधि महोत्सव: महापौर और आयुक्त ने किया शिविर का निरीक्षण, लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    11/06/2026

    ग्राम तिलकेजा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

    10/06/2026

    एशियन ट्रेडर्स चोरी कांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹2.50 लाख का सामान बरामद

    10/06/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.