✍️ रितिक वैष्णव की रिपोर्ट।
कोरबा। हिंदुत्व और धर्मरक्षा के संकल्प के साथ बजरंग दल ने ईश्वर यादव को कोरबा जिले का जिला सह संयोजक नियुक्त किया है। संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

ईश्वर यादव लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार और हिंदुत्व के कार्यों को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जिला सह संयोजक का दायित्व मिलने पर ईश्वर यादव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदुत्व की रक्षा, सनातन संस्कृति के संरक्षण और समाजहित के कार्यों के लिए वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, हिंदू समाज एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



