✍️क्षेत्र के जनपद सदस्य किशन कोसले का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार साइबर ठग उनके व्हाट्सएप नंबर का गलत इस्तेमाल कर लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं।
इस घटना के बाद लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के मैसेज, कॉल या ऑनलाइन लेन-देन पर भरोसा न करें। यदि किशन कोसले के नाम से पैसे मांगने का कोई संदेश प्राप्त होता है, तो तुरंत सतर्क रहें और किसी भी खाते में राशि ट्रांसफर न करें।
बताया जा रहा है कि हैकर्स परिचितों और समर्थकों को मैसेज भेजकर इमरजेंसी का हवाला देते हुए ऑनलाइन पैसे मांग रहे हैं। मामले की जानकारी संबंधित लोगों को दे दी गई है और अकाउंट को सुरक्षित करने की प्रक्रिया जारी है।
प्रशासन एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि साइबर अपराधियों से सावधान रहें और बिना पुष्टि किए किसी भी तरह का आर्थिक लेन-देन न करें।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।




