Close Menu
    What's Hot

    कोरबा ब्रेकिंग: अवैध कबाड़ कारोबार पर cesb पुलिस कि कार्यवाही

    02/06/2026

    वार्ड 06 में जर्जर टेलीफोन खंभों और खराब सबमर्सिबल पंप को लेकर निगम आयुक्त से की गई शिकायत

    01/06/2026

    आराधना आस्था की अभिव्यक्ति और संवैधानिक अधिकार है, निडर होकर चर्च पहुंचें विश्वासी: विजय मेश्राम

    01/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Tuesday, June 2
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ PSC एग्जाम: ड्रेस कोड से लेकर गैजेट्स तक कड़े निर्देश
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ PSC एग्जाम: ड्रेस कोड से लेकर गैजेट्स तक कड़े निर्देश

    Desh Darpan NewsBy Desh Darpan News12/02/20260 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    CGPSC Exam
    CGPSC Exam
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा भर्ती परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। लोक सेवा आयोग (PSC) ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। राज्य के सभी 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग ने परीक्षा को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, जिनमें ड्रेस कोड, परीक्षा समय, प्रवेश नियम और प्रतिबंधित वस्तुओं की जानकारी दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

    पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड

    परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा। काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। कार्गो पैंट और डिजाइनर परिधान स्वीकार नहीं होंगे, जबकि साधारण जींस या सामान्य पैंट पहनने की अनुमति होगी।

    महिला अभ्यर्थी आधी बांह की सलवार-कुर्ती या साड़ी के साथ आधी बांह का ब्लाउज पहन सकती हैं। कानों में किसी प्रकार के आभूषण की अनुमति नहीं होगी। विवाहित महिलाओं को केवल एक नोज पिन और एक मंगलसूत्र पहनने की छूट दी गई है।

    जूते–चप्पलों पर भी सख्ती

    मोटे सोल या ऊंची हील वाले जूते प्रतिबंधित हैं। अभ्यर्थियों को केवल पतले सोल वाली चप्पल या स्लीपर पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

    सीमित वस्तुएं ही ले जा सकेंगे साथ

    परीक्षा केंद्र में केवल आवश्यक सामग्री ही ले जाने की अनुमति होगी। इनमें लेबल रहित पारदर्शी पानी की बोतल, प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट, मूल फोटो पहचान पत्र (वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार या ई-आधार) और काले या नीले रंग का बॉल पेन शामिल हैं।

    यदि प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। नाम या फोटो में अंतर होने पर संबंधित मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

    इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध

    परीक्षा केंद्र में घड़ी, स्मार्टवॉच, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, पेजर या अन्य संचार उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगाए जाएंगे।

    दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष प्रावधान

    सहलेखक की अनुमति प्राप्त अभ्यर्थियों को जिला कार्यालय से जारी स्वीकृति पत्र साथ रखना होगा। सहलेखक पर भी परीक्षा के सभी नियम लागू होंगे। चिकित्सकीय कारणों से विशेष जूते या उपकरण की आवश्यकता होने पर जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी।

    समय से पहले पहुंचना अनिवार्य

    प्रत्येक सत्र के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी, सिवाय चिकित्सा आपात स्थिति के।

    238 पदों के लिए होगी भर्ती

    लोक सेवा आयोग ने 26 फरवरी 2025 को भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। कुल 238 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चली थी।

    Desh Darpan News

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    आराधना आस्था की अभिव्यक्ति और संवैधानिक अधिकार है, निडर होकर चर्च पहुंचें विश्वासी: विजय मेश्राम

    01/06/2026

    महिला सुरक्षा पर सख्त एक्शन: बिलासपुर रेंज में पुराने केस खत्म करने का अल्टीमेटम आईजी राम गोपाल गर्ग की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, एक माह में लंबित प्रकरण शून्य करने का लक्ष्य।

    13/05/2026

    छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: ASI समेत दो सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

    11/05/2026
    टॉप न्यूज़

    कोरबा ब्रेकिंग: अवैध कबाड़ कारोबार पर cesb पुलिस कि कार्यवाही

    02/06/2026

    वार्ड 06 में जर्जर टेलीफोन खंभों और खराब सबमर्सिबल पंप को लेकर निगम आयुक्त से की गई शिकायत

    01/06/2026

    आराधना आस्था की अभिव्यक्ति और संवैधानिक अधिकार है, निडर होकर चर्च पहुंचें विश्वासी: विजय मेश्राम

    01/06/2026

    मन की बात के 134वें संस्करण का हुआ श्रवण, मेधावी छात्रों का सम्मान

    31/05/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.