Close Menu
    What's Hot

    कोरबा ब्रेकिंग: अवैध कबाड़ कारोबार पर cesb पुलिस कि कार्यवाही

    02/06/2026

    वार्ड 06 में जर्जर टेलीफोन खंभों और खराब सबमर्सिबल पंप को लेकर निगम आयुक्त से की गई शिकायत

    01/06/2026

    आराधना आस्था की अभिव्यक्ति और संवैधानिक अधिकार है, निडर होकर चर्च पहुंचें विश्वासी: विजय मेश्राम

    01/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Wednesday, June 3
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»छत्तीसगढ़»CG NEWS : तेज रफ्तार का कहर, सड़क किनारे चल रहे लोगों पर चढ़ी पिकअप, 2 की मौत
    छत्तीसगढ़

    CG NEWS : तेज रफ्तार का कहर, सड़क किनारे चल रहे लोगों पर चढ़ी पिकअप, 2 की मौत

    Desh Darpan NewsBy Desh Darpan News12/02/20260 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG NEWS जशपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गम्हरिया में सुबह लगभग 6 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय नागरिकों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मृतकों की पहचान गम्हरिया निवासी लकड़ा मिस्त्री और हिरा मिस्त्री के रूप में हुई है। दोनों पेशे से वाहन मिस्त्री बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

    Chhattisgarh Placement Camp February 2026 : छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवाओं के लिए बड़ी खबर; रायपुर समेत कई जिलों में आज से 17 फरवरी तक प्लेसमेंट कैंप

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन अत्यधिक तेज गति से आ रहा था। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा।

    हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस से आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

    घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा के सख्त इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

    Desh Darpan News

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    आराधना आस्था की अभिव्यक्ति और संवैधानिक अधिकार है, निडर होकर चर्च पहुंचें विश्वासी: विजय मेश्राम

    01/06/2026

    महिला सुरक्षा पर सख्त एक्शन: बिलासपुर रेंज में पुराने केस खत्म करने का अल्टीमेटम आईजी राम गोपाल गर्ग की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, एक माह में लंबित प्रकरण शून्य करने का लक्ष्य।

    13/05/2026

    छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: ASI समेत दो सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

    11/05/2026
    टॉप न्यूज़

    कोरबा ब्रेकिंग: अवैध कबाड़ कारोबार पर cesb पुलिस कि कार्यवाही

    02/06/2026

    वार्ड 06 में जर्जर टेलीफोन खंभों और खराब सबमर्सिबल पंप को लेकर निगम आयुक्त से की गई शिकायत

    01/06/2026

    आराधना आस्था की अभिव्यक्ति और संवैधानिक अधिकार है, निडर होकर चर्च पहुंचें विश्वासी: विजय मेश्राम

    01/06/2026

    मन की बात के 134वें संस्करण का हुआ श्रवण, मेधावी छात्रों का सम्मान

    31/05/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.