Close Menu
    What's Hot

    Breaking बेशकीमती इमारती लकड़ी के अमानत में खयानत कर अवैध परिवहन एवं चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई।

    20/07/2026

    ब्रेकिंग कोरबा तिलकेजा पंचायत में 3 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप, जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की उच्चस्तरीय जांच की मांग।

    20/07/2026

    कोरबा की पुरानी बस्ती में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग, समाजसेवी विशाल साहू ने एसपी को सौंपा आवेदन।

    20/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Monday, July 20
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग»Breaking बेशकीमती इमारती लकड़ी के अमानत में खयानत कर अवैध परिवहन एवं चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई।
    छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग

    Breaking बेशकीमती इमारती लकड़ी के अमानत में खयानत कर अवैध परिवहन एवं चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई।

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao20/07/20261 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ प्रारंभिक जांच से आगे बढ़कर लगभग ₹9 लाख मूल्य की लकड़ी एवं क्रेन बरामद, मामले की जांच जारी*

    कोरबा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से इमारती लकड़ी के अवैध परिवहन के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रारंभिक शिकायत में सात वृक्षों से संबंधित लकड़ी के अवैध परिवहन का उल्लेख था, किंतु गहन विवेचना एवं पुलिस-वन विभाग की समन्वित कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ी एवं उपयोग में लाई गई क्रेन बरामद की गई है।

    वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सीएसईबी रामपुर स्थित जूनियर क्लब के समीप राजस्व क्षेत्र में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से वृक्षों की कटाई का कार्य चल रहा था। निरीक्षण के दौरान सात वृक्षों से प्राप्त इमारती लकड़ी के अनधिकृत रूप से परिवहन किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    *वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित हुई विशेष टीम*

    पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री आस्था शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मामले की गंभीरता से जांच प्रारंभ की गई।

    तकनीकी साक्ष्यों, दस्तावेजी विश्लेषण एवं सतत् पतासाजी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई, जिससे लकड़ी को कोरबा से रायपुर-अभनपुर क्षेत्र तक ले जाने के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।

    प्रदेश स्तरीय संयुक्त कार्रवाई में बड़ी बरामदगी

    विवेचना के दौरान प्रदेश स्तर पर गठित संयुक्त जांच दल की कार्रवाई में लगभग 20.169 घन मीटर इमारती लकड़ी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹9 लाख है, बरामद की गई। साथ ही परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त एक क्रेन भी जप्त की गई है।

    मामले में *आरोपी सुनील कुमार गुप्ता* को गिरफ्तार कर *थाना सिविल लाइन* के अपराध क्रमांक *673/2026* में भारतीय न्याय संहिता की धारा *303(2), 316(5) एवं 317(2)* के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    🔍 *पूरे प्रकरण की हर पहलू से जांच जारी*

    प्रारंभिक शिकायत एवं विवेचना के दौरान हुई बरामदगी के आधार पर पुलिस एवं संबंधित विभाग पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रहे हैं। यह परीक्षण किया जा रहा है कि बरामद इमारती लकड़ी का स्रोत क्या है, अवैध परिवहन में किन-किन व्यक्तियों की भूमिका रही तथा क्या इस मामले में अन्य व्यक्तियों अथवा संगठित नेटवर्क की संलिप्तता है।

    कोरबा पुलिस स्पष्ट करती है कि विवेचना निष्पक्ष, वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित तरीके से जारी है। जांच में जो भी तथ्य एवं संलिप्त व्यक्ति सामने आएंगे, उनके विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    यदि किसी भी व्यक्ति को शासकीय अथवा वन संपदा की अवैध कटाई, परिवहन अथवा भंडारण संबंधी कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा कोरबा पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ब्रेकिंग कोरबा तिलकेजा पंचायत में 3 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप, जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की उच्चस्तरीय जांच की मांग।

    20/07/2026

    कोरबा की पुरानी बस्ती में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग, समाजसेवी विशाल साहू ने एसपी को सौंपा आवेदन।

    20/07/2026

    कोरबा: राखड़ डम्प से उड़ती धूल बनी ग्रामीणों की मुसीबत, अंजोरीपाली के लोगों ने उठाई प्रदूषण से राहत की मांग।

    20/07/2026
    टॉप न्यूज़

    Breaking बेशकीमती इमारती लकड़ी के अमानत में खयानत कर अवैध परिवहन एवं चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई।

    20/07/2026

    ब्रेकिंग कोरबा तिलकेजा पंचायत में 3 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप, जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की उच्चस्तरीय जांच की मांग।

    20/07/2026

    कोरबा की पुरानी बस्ती में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग, समाजसेवी विशाल साहू ने एसपी को सौंपा आवेदन।

    20/07/2026

    लापता महिला का अब तक नहीं चला कोई पता, परिवार ने लोगों से मांगी मदद।

    20/07/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.