Close Menu
    What's Hot

    *KORBA BREAKING: राहगीर से मोबाइल-नकदी की झपटमारी, उरगा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।*

    18/10/2026

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    *नाबालिग मुस्कान चौहान आत्महत्या मामले में राजभवन की बड़ी कार्रवाई, DGP को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश।*

    16/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Monday, October 19
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा ब्रेकिंग»BREAKING: भिलाई बाजार में गहराया बिजली संकट, 24 घंटे में सिर्फ 3 से 5 घंटे मिल रही बिजली, बार-बार ट्रिपिंग से ग्रामीण परेशान।
    कोरबा ब्रेकिंग

    BREAKING: भिलाई बाजार में गहराया बिजली संकट, 24 घंटे में सिर्फ 3 से 5 घंटे मिल रही बिजली, बार-बार ट्रिपिंग से ग्रामीण परेशान।

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao28/07/202621 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ कोरबा। ग्राम पंचायत भिलाई बाजार के ग्रामीण इन दिनों भीषण बिजली संकट से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि 24 घंटे में मुश्किल से 3 से 5 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे लोगों के दैनिक कार्यों के साथ-साथ खेती और घरेलू व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

    ग्रामीणों के अनुसार बिजली आपूर्ति होने के बाद भी राहत नहीं मिलती। पूरे दिन में करीब 50 से 100 बार तक बिजली का अप-डाउन (ट्रिपिंग) होता रहता है। लगातार वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण घरों में लगे टीवी, फ्रिज, पंखे, कूलर, पानी की मोटर, इन्वर्टर और अन्य विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

    ग्रामीणों ने बताया कि रलिया नर्सरी के पास SECL द्वारा शिफ्ट किया गया बिजली का खंभा बार-बार झुक जाता है और कई बार गिरने की स्थिति तक पहुंच जाता है। उनका कहना है कि इसी कारण क्षेत्र में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है, जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

    ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। झुका हुआ बिजली का खंभा आसपास के लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।

    ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और SECL प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए तथा रलिया नर्सरी के पास स्थित खतरनाक बिजली खंभे को सुरक्षित तरीके से पुनः स्थापित किया जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं और जनहानि से बचा जा सके।

    अब ग्रामीणों की निगाहें विद्युत विभाग और SECL प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोगों द्वारा आंदोलन का रास्ता अपनाए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *कबाड़ में लोहा-टीन के साथ ‘कट्टा कनेक्शन’! कहीं कबाड़ियों ने बंदूक सप्लाई का धंधा तो नहीं पकड़ लिया? 😄*

    25/08/2026

    ‎*कोरबा में झोला छाप डॉक्टरों की बढ़ती ‘क्लिनिक क्रांति’, डिग्री पूछो तो मुस्कान फ्री!*

    24/08/2026

    ‎*कोरबा में झोला छाप डॉक्टरों की बढ़ती ‘क्लिनिक क्रांति’, डिग्री पूछो तो मुस्कान फ्री!* ‎

    24/08/2026
    टॉप न्यूज़

    *KORBA BREAKING: राहगीर से मोबाइल-नकदी की झपटमारी, उरगा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।*

    18/10/2026

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    *नाबालिग मुस्कान चौहान आत्महत्या मामले में राजभवन की बड़ी कार्रवाई, DGP को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश।*

    16/10/2026

    **स्कूल बस को नराईबोध के अंदर ले जाने पर विवाद! भिलाई बाजार की सरपंच ने SECL प्रबंधन को लिखा पत्र**

    14/10/2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.