Author: Desh Darpan News
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
रायपुर 3 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस – 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे— ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया गया, किंतु सत्यापन नहीं हो पाया है। ऐसे किसान, जिनके…
रायपुर 03 फरवरी 2026/ अंतरिक्ष केंद्र युवा सपनों को पूरा करने की प्रयोगशाला बनेगी। यह केंद्र प्रदेश के वैज्ञानिक भविष्य की मजबूत नींव है और पूरे प्रदेश में अंतरिक्ष केंद्रों का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के राखी में जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट अंतरिक्ष के तहत आयोजित अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम में ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला के साथ छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र का विधिवत शुभारंभ कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में अंतरिक्ष संगवारी पहल को विस्तार देते हुए सभी जिलों में अंतरिक्ष…
रायपुर. 3 फरवरी 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 37वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। छत्तीसगढ़ राज्य व्हॉलीबॉल एसोशिएशन द्वारा 3 फरवरी से 8 फरवरी तक इसका आयोजन किया गया है। चैंपियनशिप में भारत के लिए खेल चुके कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। रेलवे, सर्विसेस और इंडियन यूनिवर्सिटी सहित कई राज्यों की टीमें इसमें भागीदारी कर रही हैं। पुरुष वर्ग में 10 टीमें और महिला वर्ग में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने फेडरेशन कप के…
रायपुर, 03 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिकारियो को निर्देश दिए हैं कि वे युवाओं को अधिक से अधिक कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। श्री साय ने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में नए-नए उद्योग स्थापित होने वाले हैं, इन उद्योगों में युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आज महानदी भवन मंत्रालय में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि समय-समय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोजगार मेले का आयोजन करें। बैठक में कौशल विकास,…
नई दिल्ली | अमेरिका के साथ हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते (Trade Deal) पर भारत सरकार ने अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए इस समझौते को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए “ऐतिहासिक मोड़” करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस डील में भारत के राष्ट्रीय हितों और संवेदनशील क्षेत्रों (जैसे कृषि और डेयरी) से कोई समझौता नहीं किया गया है। Bilaspur High Court : बिलासपुर कोयला लेवी घोटाले में सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर की गिरफ्तारी तय, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत खारिज की किन उद्योगों को होगा सबसे…
बिलासपुर | न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग का एक खौफनाक अंत सामने आया है। यहाँ एक युवती ने अपने ही ब्वॉयफ्रेंड की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि युवक ने उसे सोशल मीडिया और मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया था। इंस्टाग्राम से शुरू हुई यह प्रेम कहानी खून-खराबे के साथ खत्म हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती जानकारी के अनुसार, मृतक युवक और आरोपी युवती की मुलाकात कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में…
रायपुर, 03 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का उद्देश्य सुदूर वनांचल, विशेषकर बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में, ग्रामीणों को सुलभ और सुरक्षित परिवहन प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से दूरस्थ गांवों को जिला मुख्यालयों, स्कूलों, अस्पतालों और रेलवे स्टेशनों से जोड़ा जा रहा है। दूरस्थ अंचलों में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस की पहुंच से राह हुई आसान मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना न केवल सड़कों पर दौड़ रही है, बल्कि यह ग्रामीणों के समय, सुविधा और सपनों को सहेजने का माध्यम बन गई है। सरगुजा जिले के बादा से बरियों, चारपारा, ककना, सिधमा,…
रायपुर/दिल्ली | सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, आरएसएस (RSS) के एक नेता और छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल के साथ चर्चा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। राहुल की विचारधारा और RSS से टकराव राहुल गांधी की राजनीति और सोच हमेशा से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की विचारधारा के विपरीत रही है। वे सार्वजनिक मंचों और अपनी…
सूरजपुर — छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ के एक प्राथमिक स्कूल में हेडमास्टर निरंजन कुशवाहा शराब के नशे में इतने धुत्त थे कि वे बच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल के फर्श पर ही सो गए। जब ग्रामीणों ने उन्हें इस हालत में पकड़ा और वीडियो बनाया, तो शिक्षक ने अजीबोगरीब तर्क देते हुए इसे ‘गैस की समस्या’ और ‘पेट दर्द’ बताया। Kawasi Lakhma Bail : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस सुप्रीम कोर्ट ने कवासी लखमा को दी अंतरिम जमानत शराब के नशे में लड़खड़ाते पहुंचे शिक्षक, क्लासरूम को बनाया…
Samsung Galaxy S26 Ultra — स्मार्टफोन जगत में हलचल तेज हो गई है क्योंकि Samsung के आगामी फ्लैगशिप, Samsung Galaxy S26 Ultra का कथित पोस्टर लीक हो गया है। इस लीक ने फोन के डिजाइन को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए एक बड़े बदलाव की ओर इशारा किया है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में देखने को मिला है, जिसे कंपनी अब तक के सबसे “क्लीनर” लुक में पेश करने की तैयारी कर रही है। Samsung Galaxy S26 Ultra: लीक पोस्टर में दिखा नया कैमरा अवतार, Z Fold 7 जैसा होगा क्लीनर लुक कैमरा लेआउट में…
