Close Menu
    What's Hot

    **श्री अग्रसेन नवयुवक मंच, कोरबा एवं अग्रवाल सभा, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को*

    12/06/2026

    पीएम स्वनिधि महोत्सव: महापौर और आयुक्त ने किया शिविर का निरीक्षण, लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    11/06/2026

    ग्राम तिलकेजा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

    10/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Friday, June 12
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»क्राइम न्यूज़»एशियन ट्रेडर्स चोरी कांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹2.50 लाख का सामान बरामद
    क्राइम न्यूज़

    एशियन ट्रेडर्स चोरी कांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹2.50 लाख का सामान बरामद

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao10/06/202645 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता

    https://deshdarpannews24x7.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260610-WA0330.mp4


    कोरबा, 10 जून।** कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत चोरी के एक महत्वपूर्ण मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी गए लगभग ₹2.50 लाख मूल्य के सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी भी कर ली है।

    पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

    जानकारी के अनुसार, 9 जून 2026 को पावर हाउस रोड निवासी व्यवसायी विमल जाजोदिया ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान “एशियन ट्रेडर्स” में अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते से प्रवेश कर डायनेक्स कंपनी का इन्वर्टर, बिरला ओपस पेंट के डिब्बे, बॉश कंपनी की ड्रिल मशीन, ब्रेकर मशीन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है।

    शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 507/2026 के तहत धारा 331(4) एवं 305 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लक्ष्मणबन तालाब निवासी मनीष यादव (19) और प्रकाश चौहान (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया और उनकी निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹2.50 लाख मूल्य का संपूर्ण चोरी का सामान बरामद किया है, जो मामले में 100 प्रतिशत रिकवरी मानी जा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

    पुलिस की तत्परता से मिली सफलता

    घटना के कुछ ही समय बाद आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की पूर्ण बरामदगी कोरबा पुलिस की सक्रियता और अपराध नियंत्रण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का उदाहरण माना जा रहा है।

    इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

    इस कार्रवाई में नगर निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक वासुदेव आदित्य, भूपेंद्र लहरे तथा आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता, रामविलास, रमेंद्र वर्मन और चंद्रप्रकाश तंवर की सराहनीय भूमिका रही।

    **कोरबा पुलिस का संदेश:**
    *”सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”*

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    टॉप न्यूज़

    **श्री अग्रसेन नवयुवक मंच, कोरबा एवं अग्रवाल सभा, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को*

    12/06/2026

    पीएम स्वनिधि महोत्सव: महापौर और आयुक्त ने किया शिविर का निरीक्षण, लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    11/06/2026

    ग्राम तिलकेजा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

    10/06/2026

    एशियन ट्रेडर्स चोरी कांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹2.50 लाख का सामान बरामद

    10/06/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.