Close Menu
    What's Hot

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    *नाबालिग मुस्कान चौहान आत्महत्या मामले में राजभवन की बड़ी कार्रवाई, DGP को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश।*

    16/10/2026

    **स्कूल बस को नराईबोध के अंदर ले जाने पर विवाद! भिलाई बाजार की सरपंच ने SECL प्रबंधन को लिखा पत्र**

    14/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Friday, October 16
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»BREAKING»**स्कूल बस को नराईबोध के अंदर ले जाने पर विवाद! भिलाई बाजार की सरपंच ने SECL प्रबंधन को लिखा पत्र**
    BREAKING

    **स्कूल बस को नराईबोध के अंदर ले जाने पर विवाद! भिलाई बाजार की सरपंच ने SECL प्रबंधन को लिखा पत्र**

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao14/10/202628 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    संकरी सड़क और हादसे के खतरे का हवाला, दुर्घटना होने पर प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की चेतावनी।

    कोरबा/कटघोरा। गेवरा क्षेत्र में स्कूली बच्चों की बस के परिचालन को लेकर अब विवाद सामने आया है। ग्राम पंचायत भिलाई बाजार की सरपंच रजनी मरकाम ने SECL गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर DAV कुसमुंडा स्कूल बस को नराईबोध के अंदर तक नहीं ले जाने की मांग की है। सरपंच ने संकरी सड़क, बस को वापस मोड़ने में होने वाली परेशानी और संभावित दुर्घटना के खतरे को लेकर चिंता जताई है।

    मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर हुई थी बस की मांग।

    सरपंच रजनी मरकाम के अनुसार, भिलाई बाजार के बच्चों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर स्कूल बस की मांग की गई थी। पंचायत की ओर से बड़ी बस की मांग रखी गई थी, लेकिन प्रबंधन ने 21 सीटर बस उपलब्ध कराई। इसके बावजूद पंचायत ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई।

    नराईबोध के अंदर दो किलोमीटर तक बस ले जाने पर आपत्ति।

    पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में स्कूल बस नराईबोध डायवर्शन से बच्चों को लेकर जा रही है, जिस पर पंचायत को कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, बस को नराईबोध के अंदर लगभग दो किलोमीटर तक ले जाने पर सरपंच ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इससे बच्चों के आने-जाने में देरी हो सकती है। साथ ही, वहां की सड़क संकरी होने के कारण बस को पीछे मोड़ने के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

    ड्राइवर के साथ विवाद का भी किया उल्लेख।

    सरपंच ने पत्र में पूर्व में बस चालक के साथ मारपीट की नौबत आने की घटना का भी उल्लेख किया है। उनके मुताबिक, उस समय उन्होंने हस्तक्षेप कर समझौता कराया था। ऐसे में बस के परिचालन को लेकर किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।

    दुर्घटना हुई तो SECL प्रबंधन होगा जिम्मेदार?

    सरपंच रजनी मरकाम ने SECL प्रबंधन से मांग की है कि स्कूल बस को नराईबोध के अंदर तक नहीं भेजा जाए। उन्होंने पत्र में चेतावनी दी है कि यदि इस मार्ग पर कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी संपूर्ण जवाबदारी SECL प्रबंधन की होगी।

    अब देखना होगा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा और बस के परिचालन से जुड़े इस मामले में SECL प्रबंधन क्या कदम उठाता है।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    *नाबालिग मुस्कान चौहान आत्महत्या मामले में राजभवन की बड़ी कार्रवाई, DGP को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश।*

    16/10/2026

    *जिला अस्पताल में आरोपी को आराम की सुविधा? कस्टडी में मोबाइल और गुटखा इस्तेमाल के आरोप से उठे सवाल।*

    11/10/2026
    टॉप न्यूज़

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    *नाबालिग मुस्कान चौहान आत्महत्या मामले में राजभवन की बड़ी कार्रवाई, DGP को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश।*

    16/10/2026

    **स्कूल बस को नराईबोध के अंदर ले जाने पर विवाद! भिलाई बाजार की सरपंच ने SECL प्रबंधन को लिखा पत्र**

    14/10/2026

    *जिला अस्पताल में आरोपी को आराम की सुविधा? कस्टडी में मोबाइल और गुटखा इस्तेमाल के आरोप से उठे सवाल।*

    11/10/2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.