✍️ पुष्प कुमार चंद्रा की रिपोर्ट।
कोरबा/तुमान। ग्राम तुमान में बजरंग समिति द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम को लेकर समस्त ग्रामवासियों और श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। समिति के अनुसार 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को भगवान गणेश जी के पूजन उपरांत हवन एवं विसर्जन कार्यक्रम भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न होगा।
समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार हवन कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होगा। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे गणेश विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जो शाम 5:00 बजे तक संपन्न होगी।
बजरंग समिति तुमान ने सभी श्रद्धालुओं, माताओं, बहनों, युवाओं एवं ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।
आदेशनुसार — बजरंग समिति, तुमान (जिला कोरबा)
जय श्री राम।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



