✍️ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल जीवन मिशन को मिल रही रफ्तार, हर व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य
कोरबा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जल जीवन मिशन के जरिए प्रदेश के हर घर तक शुद्ध और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के संकल्प को तेजी से साकार कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को प्रतिदिन 55 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत सिंगल विलेज और मल्टी विलेज जल प्रदाय योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से गांवों में पाइपलाइन नेटवर्क, पानी की टंकियां और आधुनिक जल आपूर्ति व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे हजारों परिवारों को नियमित और स्वच्छ पेयजल मिल रहा है।
सरकार का कहना है कि मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के साथ लोगों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।
#JalJeevanMission #SushasanSarkar #KorbaDistrict #Chhattisgarh

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।




