✍ साहिल कुमार की रिपोर्ट
कोरबा -* स्टेशन रोड पर कबाड़ का कारोबार अब कुछ ज्यादा ही “एडवांस” होता नजर आ रहा है। आमतौर पर कबाड़ी के यहां लोहा, टीन और स्क्रैप मिलने की उम्मीद रहती है, लेकिन यहां तो पुलिस की तलाशी में *देसी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस* भी बरामद होने की बात सामने आई है।
अब सवाल उठना लाजिमी है— *कमाल है भाई! कबाड़ी लोहा बेच रहे थे या लोहे के साथ बंदूक की भी सप्लाई शुरू कर दी? 😄*
मामला तब सामने आया जब सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि पिकअप क्रमांक *CG 04 PY 2457* में बिना वैध दस्तावेजों के स्क्रैप ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी में स्क्रैप के साथ कथित तौर पर देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस मिलने से पुलिस भी चौकन्नी हो गई।
*कबाड़ की गाड़ी या ‘ऑल इन वन’ पैकेज? 😄*
लोहा अलग, टीन अलग और ऊपर से कट्टा-कारतूस अलग—ऐसा लग रहा था जैसे पिकअप में कबाड़ का नहीं बल्कि “ऑल इन वन पैकेज” तैयार किया गया हो।
फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है और हथियार व कारतूस मिलने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया भी बताई जा रही है।
*थाना प्रभारी बने ‘कबाड़ चेकिंग के हीरो’ 🦸♂️*
इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली पुलिस की सतर्कता चर्चा में है। मुखबिर की सूचना पर समय रहते वाहन की जांच कर पुलिस ने सिर्फ स्क्रैप ही नहीं, बल्कि कथित हथियार बरामद कर मामले को गंभीरता से लिया।
अब असली सवाल जांच के बाद सामने आएगा— *यह कट्टा कबाड़ की गाड़ी में पहुंचा कैसे और आखिर किसके लिए था?*
फिलहाल इतना जरूर है कि *कबाड़ की गाड़ी ने पुलिस को ऐसा सरप्राइज दिया कि लोहा तौलते-तौलते मामला सीधे आर्म्स एक्ट तक पहुंच गया! 😄*
आगे की खबरों के लिए बने रहिए — * देश दर्पण न्यूज़ 24×7 के साथ।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।





