✍️ बरसात में एक फुट तक जलभराव, स्कूली बच्चों, शिक्षकों और राहगीरों की जान जोखिम में; दो साल पहले बनी सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल
कोरबा | Desh Darpan News24/7।
देखें रोड़ की तस्वीर।

कोरबा जिले के धरमपुर से कबीर चौक जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर समाज सेवक प्रदीप जायसवाल ने कलेक्टर कोरबा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि SECL कुसमुंडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यह सड़क बरसात में पूरी तरह जलमग्न हो जाती है और कई स्थानों पर करीब एक फुट तक पानी भर जाता है, जिससे आवागमन बेहद खतरनाक हो गया है।
प्रदीप जायसवाल ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन DAV स्कूल, सेंट्रल स्कूल समेत कई विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और आसपास के ग्रामीण गुजरते हैं। जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा लगातार बना रहता है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि सड़क का निर्माण लगभग दो वर्ष पहले ही हुआ था, लेकिन इतनी कम अवधि में सड़क की हालत खस्ताहाल हो जाना निर्माण गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
👉 प्रमुख मांगें
* धरमपुर–कबीर चौक मार्ग का तत्काल स्थल निरीक्षण कराया जाए।
* बरसात के दौरान गड्ढों की मरम्मत कर सड़क को समतल किया जाए।
* मुरुम-गिट्टी डालकर जलभराव हटाने और आवागमन सुचारु करने की व्यवस्था की जाए।
* भविष्य में स्थायी समाधान के लिए सड़क का गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण कराया जाए।
जनहित और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग की तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।




