✍️ मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस की दबिश, बिना दस्तावेजों के अवैध स्क्रैप परिवहन का खुलासा
कोरबा |

कोरबा शहर के स्टेशन रोड स्थित कबाड़ व्यवसायी प्रहलाद साहू ऊर्फ ने नाथु के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्क्रैप से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान वाहन से लोहे और टीन का स्क्रैप, एक देसी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिंद्रा पिकअप क्रमांक CG 04 PY 2457 में बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से लोहे और टीन का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने 22 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच वाहन को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान वाहन में स्क्रैप के साथ एक देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने वाहन को धारा 106 के तहत जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
आर्म्स एक्ट के तहत भी होगी कार्रवाई
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरामद हथियार और कारतूस के आधार पर आरोपी प्रहलाद साहू के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद हथियार किस उद्देश्य से वाहन में रखा गया था और स्क्रैप परिवहन का पूरा नेटवर्क किन लोगों से जुड़ा है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।





