✍️ रितिक वैष्णव की रिपोर्ट।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अजय कंवर, मण्डल अध्यक्ष किशन साव, वरिष्ठ कार्यकर्ता राम मनोहर सोनी, जयराम सिंह कंवर, रामनिरंजन जायसवाल, दिनेश कौशिक, विक्रम गायकवाड़, मयंक जायसवाल और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के छायाचित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को अटल जी के जीवन, संघर्ष, राजनीतिक यात्रा, राष्ट्रसेवा और उनके विचारों से अवगत कराया।तथा उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने आगे बताया कि अटल जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। उनका सरल व्यक्तित्व, ओजस्वी वाणी और सभी विचारधाराओं के प्रति सम्मान लोकतांत्रिक राजनीति के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।






