✍️ कोरबा। मुड़ापार क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की कोशिश की। हालांकि दुकान में लगे सेंट्रल लॉक के कारण चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।
जानकारी के अनुसार, रात्रि 12 बजे के बाद मुड़ापार स्थित श्री साई इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार को तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। इसके साथ ही दुकान के सामने लगे शटर के दो ताले भी तोड़ दिए गए।
चोरों ने दुकान में प्रवेश कर सामान पार करने का प्रयास किया, लेकिन शटर में लगे सेंट्रल लॉक के कारण वे दुकान को पूरी तरह खोलने में सफल नहीं हो सके। इसके चलते चोरी की बड़ी वारदात टल गई।
दुकान संचालक श्री शिव प्रसाद गुप्ता के अनुसार, घटना के बाद दुकान में नुकसान और चोरी के प्रयास के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल
मुड़ापार जैसे व्यस्त क्षेत्र में दुकान की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किए जाने से आसपास के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। घटना ने क्षेत्र में रात्रिकालीन सुरक्षा और पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। व्यापारियों ने रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।






