✍️DESH DARPAN NEWS 24×7.
👉 पताढ़ी, कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, पताढ़ी कोरबा डॉ. दीपक सिंह राज ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
डॉ. दीपक सिंह राज ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर देता है। यह दिन प्रत्येक नागरिक के भीतर देशप्रेम, एकता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की भावना को और मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए तथा स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।
डॉ. दीपक सिंह राज ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।






