Close Menu
    What's Hot

    *KORBA BREAKING: राहगीर से मोबाइल-नकदी की झपटमारी, उरगा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।*

    18/10/2026

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    *नाबालिग मुस्कान चौहान आत्महत्या मामले में राजभवन की बड़ी कार्रवाई, DGP को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश।*

    16/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Sunday, October 18
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा ब्रेकिंग»दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में कोरबा में बवाल से पहले कार्रवाई, NSUI प्रदेश महासचिव विशाल सिंह सहित कई युवा कार्यकर्ता हिरासत में।
    कोरबा ब्रेकिंग

    दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में कोरबा में बवाल से पहले कार्रवाई, NSUI प्रदेश महासचिव विशाल सिंह सहित कई युवा कार्यकर्ता हिरासत में।

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao23/07/202631 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ कोरबा। दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित पुलिसिया बर्बरता के विरोध में कोरबा में उठने वाली आवाज को पुलिस प्रशासन ने शुरू होने से पहले ही थाम दिया। युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ता जहां प्रदर्शन की तैयारी में जुटे थे, वहीं पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।


    बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखना चाहते थे। लेकिन प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रस्तावित दौरे और संभावित भीड़ को देखते हुए किसी भी तरह की स्थिति से बचने के लिए पहले ही कार्रवाई कर दी।

    हिरासत में लिए गए लोगों में NSUI प्रदेश महासचिव विशाल सिंह के अलावा भानु भगत, आशीष बंजारे, प्रतीक पांडे, मनोज महनर, नवनीत सिंह, हर्ष डहरिया, अरविंद राठौर, मनोहर, आनंद चौहान, महेंद्र सिंह, अनिकेत, अभिषेक लहरे और नित्यानंद श्रीवास शामिल हैं। कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस ने उन्हें मानिकपुर चौकी परिसर में ही रखा, जहां अस्थायी व्यवस्था की गई । इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की बहस भी देखने को मिली, हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

    क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले।

    वहीं हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें शांतिपूर्ण विरोध करने का मौका नहीं दिया गया। उनका कहना है कि यह लोकतंत्र में अपनी बात रखने के अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने दिल्ली की घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *कबाड़ में लोहा-टीन के साथ ‘कट्टा कनेक्शन’! कहीं कबाड़ियों ने बंदूक सप्लाई का धंधा तो नहीं पकड़ लिया? 😄*

    25/08/2026

    ‎*कोरबा में झोला छाप डॉक्टरों की बढ़ती ‘क्लिनिक क्रांति’, डिग्री पूछो तो मुस्कान फ्री!*

    24/08/2026

    ‎*कोरबा में झोला छाप डॉक्टरों की बढ़ती ‘क्लिनिक क्रांति’, डिग्री पूछो तो मुस्कान फ्री!* ‎

    24/08/2026
    टॉप न्यूज़

    *KORBA BREAKING: राहगीर से मोबाइल-नकदी की झपटमारी, उरगा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।*

    18/10/2026

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    *नाबालिग मुस्कान चौहान आत्महत्या मामले में राजभवन की बड़ी कार्रवाई, DGP को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश।*

    16/10/2026

    **स्कूल बस को नराईबोध के अंदर ले जाने पर विवाद! भिलाई बाजार की सरपंच ने SECL प्रबंधन को लिखा पत्र**

    14/10/2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.