✍️ नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई और महिलाओं-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
कोरबा। शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में बढ़ते अपराध, नशे के कथित अवैध कारोबार और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर समाजसेवी विशाल साहू ने जिला पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में कहा गया है कि पुरानी बस्ती क्षेत्र में पिछले कुछ समय से अपराध और असामाजिक गतिविधियों में वृद्धि होने से स्थानीय नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। आवेदन के अनुसार, क्षेत्र में कुछ लोग कथित रूप से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं, जिसके कारण गुंडागर्दी, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है।
समाजसेवी विशाल साहू ने आवेदन में उल्लेख किया है कि इस स्थिति का सबसे अधिक प्रभाव महिलाओं, छात्राओं, विद्यालय एवं कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों पर पड़ रहा है। लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है और वे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
पुरानी बस्ती क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
क्षेत्र के असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।
अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुरानी बस्ती में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
महिलाओं, छात्राओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाए। समाजसेवी विशाल साहू ने उम्मीद जताई है कि पुलिस प्रशासन इस जनहित के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हो और नागरिक भयमुक्त वातावरण में जीवनयापन कर सकें।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

