✍️ प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमन सोनी श्री राम जानकी मंदिर के सामने बुधवारी कोरबा ने 15 जुलाई 2026 को CSEB चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है शिकायत के मुताबिक बुधवारी बाजार निवासी कैलाश अग्रवाल ने प्रार्थी की दुकान एम डिजिटल कंप्यूटर मैं जबरन घुसकर गाली गलौज और हाथापाई की आरोप हैं कि अनावेदक कैलाश अग्रवाल ने दुकान के रेक का कांच और वहां रखे लैपटॉप तोड़ दिए पीड़ित ने बताया कि उनका कैलाश अग्रवाल के पुत्र के साथ पैसों के लेनदेन का विवाद है जिसे लेकर उन्होंने जिसे लेकर उन्होंने न्यायालय मैं धारा 138 चेक बाउंस का मामला दर्ज के संबंध के विधिक सूचना वकील के माध्यम से दिया गया हैं इसी शिकायत को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए अनावेदक द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया घटना के 24 घंटे बीच जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अपराध पंजीबुद्ध ना करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार CSEB चौकी प्रभारी राजेश तिवारी इस मामले में अपराध दर्ज करने के लिए कोरबा सीएसपी CSP से मार्गदर्शन लेने की बात कह रहे हैं इस स्थिति ने कई गंभीर सवालों को जन्म दे दिया है क्या किसी संज्ञेय अपराध की लिखित शिकायत मिलने के बाद भी चौकी प्रभारी को FIR दर्ज करने के लिए उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने की आवश्यकता है क्या पुलिस किसी राजनीतिक या रसूखदार दबाव में काम कर रही है दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट जैसी स्पष्ट घटना पर भी तत्काल कार्यवाही ना होना क्या पुलिस की शिथिलता को नहीं दर्शाता पीड़ित अमन सोनी का कहना है इस घटना के बाद से उनका पूरा परिवार डरा हुआ है और असुरक्षित महसूस कर रहा है उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए अनावेदक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है अब देखना यह होगा कि कोरबा पुलिस इस मामले में कब तक संज्ञान लेती है या पीड़ित को न्याय के लिए ऐसे ही चौकी के चक्कर काटने पड़ेंगे

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


