Close Menu
    What's Hot

    धर्मांतरण कानून लागू होने पर विजय मेश्राम जी का संदेश:।

    12/07/2026

    कोरबा में ‘अभिवृद्धि फायनेंसियल सर्विस’ पर ठगी का आरोप: लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की वसूली, कार्यालय बंद कर मैनेजर फरार।

    12/07/2026

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक 2026 से निवेश को मिलेगा नया विश्वास, उद्योगों को नई रफ्तार।

    11/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Tuesday, July 14
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा»*निर्माणाधीन सड़कों का कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण हर 15 दिन में मरम्मत कर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश* *ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक एवं रिसदा से रिसदी चौक तक निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति पर दिया जोर ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी किया निरीक्षण।
    कोरबा

    *निर्माणाधीन सड़कों का कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण हर 15 दिन में मरम्मत कर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश* *ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक एवं रिसदा से रिसदी चौक तक निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति पर दिया जोर ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी किया निरीक्षण।

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao08/07/202622 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ कोरबा, 8 जुलाई 2026/
    जिले में सड़क अधोसंरचना को बेहतर बनाने और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज ध्यानचंद चौक से रूमगरा होते हुए बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा चौक से रिसदी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का पैदल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया तथा हाल ही में हुई बारिश के कारण प्रभावित हुए हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने तक आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए सड़क की स्थिति का नियमित निरीक्षण करते हुए प्रत्येक 15 दिन में आवश्यक मरम्मत कर आवागमन को सुचारु बनाए रखा जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक लगभग 5.74 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सीसी सड़क का कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और कार्य में तेजी लाते हुए इसे शीघ्र पूरा किया जाए।
    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी अवलोकन किया। पुल की वर्तमान स्थिति एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए प्रस्तावित रपटा निर्माण एवं परिवर्तित मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के लिए शीघ्र विस्तृत प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक स्वीकृति के बाद कार्य प्रारंभ किया जा सके।
    उल्लेखनीय है कि ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा से रिसदी चौक तक कुल 5.74 किलोमीटर सड़क को टू-लेन सीसी सड़क के रूप में विकसित करने के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से लगभग 29 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क निर्माण का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। वहीं ढेंगुरनाला एवं बेलगिरी पुल के मरम्मत कार्य के लिए भी कार्यादेश जारी किया जा चुका है और शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
    निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जी.आर. जांगड़े, एसडीओ श्री द्विवेदी सहित नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा में अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर आयोजित, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया हितग्राहियों को लाभान्वित

    20/06/2026

    *विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआईएसएफ के जवानों ने निभाया मानवता का धर्म, 14 यूनिट रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश

    15/06/2026

    कोरबा में सुरक्षा व्यवस्था को मिली नई ताकत, 22 अत्याधुनिक Dial-112 वाहनों का शुभारंभ

    20/05/2026
    टॉप न्यूज़

    धर्मांतरण कानून लागू होने पर विजय मेश्राम जी का संदेश:।

    12/07/2026

    कोरबा में ‘अभिवृद्धि फायनेंसियल सर्विस’ पर ठगी का आरोप: लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की वसूली, कार्यालय बंद कर मैनेजर फरार।

    12/07/2026

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक 2026 से निवेश को मिलेगा नया विश्वास, उद्योगों को नई रफ्तार।

    11/07/2026

    कोरबा में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल: चौकी से 150 मीटर दूर स्कॉर्पियो का शीशा टूटा, CCTV के बाद भी कार्रवाई पर उठे सवाल।

    11/07/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.