✍️ कोरबा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में जिले के सभी विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रगति का आकलन करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की स्थिति पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने पाया कि विद्युत एवं शिक्षा विभाग द्वारा शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं जनशिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही सभी विभागों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा कर प्रगति में सुधार लाने के निर्देश भी दिए।
जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगामी समीक्षा बैठकों में विभागों के प्रदर्शन का पुनः मूल्यांकन किया जाएगा और संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


