✍️ कोरबा शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च कोरबा ओवर ब्रिज से शुरू होकर सर्वमंगला नगर सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।
मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने निर्धारित मार्गों पर पैदल एवं दौड़ते हुए लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय बनाए रखना रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के फ्लैग मार्च समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। पुलिस की मौजूदगी से नागरिकों में विश्वास बढ़ता है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तत्परता का संदेश जाता है कोरबा पुलिस का यह फ्लैग मार्च शहरवासियों के बीच सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


