✍️ BY DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा। कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर कोरबा जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष (शहरी) पद के प्रबल दावेदार अदनान मेमन ने रायपुर पहुंचकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान अदनान मेमन ने संगठन के आगामी चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष (शहरी) पद पर चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की और पूर्व मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान अदनान मेमन ने पूर्व मुख्यमंत्री को कोरबा शहर में कांग्रेस संगठन की जमीनी स्थिति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यदि संगठन उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपता है, तो वे सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में युवाओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर शहर में कांग्रेस को और अधिक मजबूत करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अदनान मेमन को संगठन हित में पूरी ताकत से काम करने और कार्यकर्ताओं के बीच पैठ मजबूत करने की समझाइश देते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।
अदनान मेमन की पूर्व मुख्यमंत्री से इस मुलाकात और आशीर्वाद मिलने के बाद कोरबा शहर कांग्रेस की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। इसे ब्लॉक अध्यक्ष (शहरी) पद के लिए उनकी दावेदारी की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मेमन के समर्थकों में इस मुलाकात के बाद खासा उत्साह देखा जा रहा है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।





