Close Menu
    What's Hot

    मानिकपुर हत्याकांड का खुलासा: 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और 100 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार

    15/06/2026

    मुड़ापार अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल: निगम कर्मचारी का मकान क्यों बचा, सिर्फ बाउंड्री तोड़कर लौटी टीम?

    15/06/2026

    *विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआईएसएफ के जवानों ने निभाया मानवता का धर्म, 14 यूनिट रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश

    15/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Monday, June 15
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा ब्रेकिंग»मानिकपुर हत्याकांड का खुलासा: 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और 100 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार
    कोरबा ब्रेकिंग

    मानिकपुर हत्याकांड का खुलासा: 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और 100 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao15/06/20261 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ BY DESH DARPAN NEWS 24/7  कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता, बलगी डकैती कांड में भी आरोपी की भूमिका उजागर

    https://deshdarpannews24x7.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260615-WA0338.mp4


    कोरबा। गंभीर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी बलगी डकैती प्रकरण में भी शामिल था।

    पुलिस के अनुसार, साकेत कॉलोनी जमनीपाली निवासी शुभम सिंह बघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6-7 जून 2026 की दरमियानी रात उसके परिचित चन्द्रमणि रात्रे उर्फ दादू को अज्ञात व्यक्तियों ने बोलेरो वाहन से गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान चन्द्रमणि की मृत्यु हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 500/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

    एसपी के निर्देशन में बनी विशेष टीमें

    प्रकरण के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों को सीसीटीवी फुटेज खंगालने, तकनीकी साक्ष्य जुटाने, संदिग्धों से पूछताछ करने तथा ह्यूमन इंटेलिजेंस विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    जांच के दौरान पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया तथा 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की। तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

    आरोपी ने कबूला जुर्म

    विवेचना में राजेन्द्र साहू उर्फ कुनाल साहू (22 वर्ष) निवासी कड़ारी, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती तथा वर्तमान निवासी विकास नगर, कुसमुंडा की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी योगेन्द्र बघेल उर्फ योगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

    आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक CG-12 BD-5025 को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

     बलगी डकैती प्रकरण से भी जुड़ा तार

    जांच के दौरान एक और महत्वपूर्ण खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार आरोपी उसी दिन थाना बाकीमोंगरा क्षेत्र के बालगी में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है तथा घटना में प्रयुक्त वेन्यू कार और स्कूटी वाहन को जप्त किया जा चुका है।

    वर्तमान आरोपी की गिरफ्तारी से डकैती प्रकरण की जांच को भी नई दिशा मिली है और पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं।

     तकनीक और ह्यूमन इंटेलिजेंस का सफल समन्वय

    कोरबा पुलिस ने इस कार्रवाई को तकनीकी जांच, सीसीटीवी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस के बेहतर समन्वय का परिणाम बताया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गठित टीमों के अथक प्रयासों से हत्या जैसे गंभीर मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया जा सका।

    गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों और अतिरिक्त साक्ष्यों के संबंध में जांच अभी जारी है।

     

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मुड़ापार अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल: निगम कर्मचारी का मकान क्यों बचा, सिर्फ बाउंड्री तोड़कर लौटी टीम?

    15/06/2026

    नीट-यूजी 2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर 16 जून को अहम बैठक

    13/06/2026

    पीएम स्वनिधि महोत्सव: महापौर और आयुक्त ने किया शिविर का निरीक्षण, लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    11/06/2026
    टॉप न्यूज़

    मानिकपुर हत्याकांड का खुलासा: 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और 100 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार

    15/06/2026

    मुड़ापार अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल: निगम कर्मचारी का मकान क्यों बचा, सिर्फ बाउंड्री तोड़कर लौटी टीम?

    15/06/2026

    *विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआईएसएफ के जवानों ने निभाया मानवता का धर्म, 14 यूनिट रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश

    15/06/2026

    रेत खनन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जांजगीर की हसदेव नदी में टेंडर रद्द, कहा- फाइनल DSR के बिना नहीं होगी नीलामी

    14/06/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.