✍️ उरगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें संस्करण का श्रवण रविवार को उरगा मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों के अंतर्गत बूथों पर पदाधिकारियों एवं आमजनों द्वारा किया गया।
तिलकेजा शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 175 में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता राघवेंद्र राव मंडल अध्यक्ष किशन साव ,शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष गजेंद्र वैष्णव, मंडल कोषाध्यक्ष (महिला मोर्चा) मालती वैष्णव, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा रविंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर उनके संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लेखनी एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में नवीन पाण्डेय (77 प्रतिशत), जीतेन्द्र कुमार निषाद (73 प्रतिशत), तुलजा भोसले (86 प्रतिशत) तथा गीतांजलि वैष्णव (69 प्रतिशत) शामिल रहे।
साथ ही नवगठित बूथ क्रमांक 176 के लिए सर्वसम्मति से सीताराम कैवर्त को बूथ अध्यक्ष घोषित किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने नवनियुक्त बूथ अध्यक्ष तथा सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।




