✍️ DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा।** जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोरबा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिलेभर में लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक **CG 12 AM 2836** अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर मोतीसागर पारा क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा और पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 9 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद कर ली गई।
गिरफ्तार आरोपी
* **सूरजजान उर्फ सोनू**
पिता – अजीत जान
उम्र – 27 वर्ष
निवासी – मोतीसागर पारा नदियाखंड, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक **467/2026** के तहत धारा **303(2) बीएनएस** में वैधानिक कार्रवाई की है।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण कायम रखा जा सके।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।




